Samsung Galaxy S24 कॉम्पैक्ट फ्लैगशिप है। हाथ में लेने पर प्रीमियम एहसास देता है। फ्रेम एल्यूमीनियम से बनी है, जबकि फोन के आगे और पीछे कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास प्रोटेक्शन है। पावर और वॉल्यूम बटन फोन की दाहिनी ओर है।
Samsung Galaxy S24 6.2 इंच FHD+ रिजॉल्यूशन, HDR 10+ सपोर्ट, 120Hz रिफ्रेश रेट और डायनामिक AMOLED 2X डिस्प्ले है। हालांकि इसमें एंटी-रिफ्लेक्टिव कोटिंग नहीं है, लेकिन नई विजन बूस्टर तकनीक है, जिसे कड़ी धूप में भी कलर एक्यूरेसी बेहतर रहती है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 में ट्रिपल रियर कैमरे हैं जिनमें 50MP प्राइमरी सेंसर, 12MP अल्ट्रा-वाइड लेंस और 10MP 3x टेलीफोटो लेंस है। वहीं फ्रंट में 12MP का कैमरा है। रोशनी की स्थिति में भरपूर डिटेल के साथ इमेज क्लियर और वाइब्रेंट दिखता है। डिजिटल जूम के साथ क्वालिटी बेहतर नहीं रह जाती है।
Samsung Galaxy S24 में आपको अब एक्सपर्ट रॉ मोड, 8k 30fps वीडियो रिकॉर्डिंग, वीडियो एडिटिंग के लिए स्टूडियो और गैलरी ऐप में AI-पावर्ड वीडियो एडिटिंग टूल्स समेत अन्य फीचर्स मिलते हैं।
सैमसंग S24 में Exynos 2400 चिपसेट हैं। वेनिला S24 में 8GB रैम और 512GB तक नॉन-एक्सपेंडेबल स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन हर चीज में तेज है, चाहे वह मल्टीटास्किंग हो या स्ट्रीमिंग। गेमिंग को अच्छे से मैनेज करता है। इसका AnTuTu स्कोर 1227225 रहता है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 में 4,000mAh बैटरी और 25W वायर्ड फास्ट चार्जिंग है। हैंडसेट को 0-100 प्रतिशत तक फुल चार्ज होने में लगभग एक घंटे से अधिक समय लगता है। हालांकि चार्जर अलग से खरीदना होता है।
सैमसंग गैलेक्सी S24 लेटेस्ट एंड्रॉयड 14-आधारित OneUI 6.1 पर चलता है। यूआई काफी हद तक वनयूआई के पिछले वर्जन के समान ही है। इसमें Google, Microsoft और Samsung के कई ऐप्स पहले से इंस्टॉल हैं। अब 7 साल का तक ओएस अपडेट मिलेगा।
सैमसंग गैलेक्सी S24 के 256GB स्टोरेज वैरियंट की कीमत 79,999 रुपये है। यह एक बेहतर स्मार्टफोन है। डिवाइस बेहतर विजुअल एक्सपीरियंस, शानदार कैमरा के साथ प्रीमियम अनुभव प्रदान करता है।