WhatsApp यूजर्स के लिए खुशखबरी, बढ़ रही है ग्रुप वीडियो कॉल की लिमिट, 4 से ज्यादा लोग कर सकेंगे लाईव बातें

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/whatsapp-3.jpg

पूरा देश लॉकडाउन में है। कोरोना वायरस के फैलाव को रोकने के लिए 3 मई तक लोगों को घरों में रहने के आदेश दिए गए हैं। अपने परिवार, रिश्तेदान व दोस्तों से दूर रह रहे लोगों के पास एक दूसरे से मुखतिब होने का सिर्फ एक ही जरिया है ‘वीडियो कॉल’। लॉकडाउन के दौरान वीडियो कॉलिंग का यूज़ एक दम से बढ़ गया है। सिंगल कॉलिग से लेकर ग्रुप वीडियो कॉल और वीडियो कॉफ्रेंसिंग तक लगातार की जा रही है। इस दौरान कई वीडियो चैट ऐप्स का इस्तेमाल किया जा रहा है। और अब फेसबुक अधिकृत मैसेंजिंग ऐप WhatsApp भी अपने यूजर्स के लिए एक नए तोहफे की तैयारी कर रही है। खबर आई है कि व्हाट्सऐप अपनी ग्रुप वीडियो कॉलिंग की लिमिट हटाने जा रही है, जिसके बाद यूजर अपने कई दोस्तों से एक साथ वीडियो चैट कर पाएंगे।

WhatsApp को लेकर जानकारी मिली है कि कंपनी अपने ग्रुप वीडियो कॉलिंग वाले फीचर को अपडेट और अधिक एडवांस करने जा रही है। अभी तक जहां व्हाट्सऐप पर एक बार में अधिकतम 4 लोगों से ही वीडियो चैट की जा सकती है वहीं नई अपडेट के बाद यह ​लिमिट खत्म हो जाएगी। WhatsApp द्वारा फीचर अपडेट किए जाने के बाद चार से अधिक लोगों के साथ एक लाईव ग्रुप वीडियो कॉल हो सकेगी। हालांकि नई ​अपडेट में अधिकतम कितने लोग जुड़ सकेंगे, यह डिटेल अभी सामने नहीं आई है।

व्हाट्सऐप से जुड़ी यह बड़ी खबर वीएबीटाइंफो के माध्यम से सामने आई है। इस वेबसाइट ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि WhatsApp ग्रुप कॉल में पार्टीसिपेंट्स की लिमिट को बढ़ाने वाली है। रिपोर्ट के अनुसार व्हाट्सऐप इस पर काम शुरू कर चुकी है और अभी इसकी टेस्टिंग चल रही है। इस फीचर को रोलआउट करने से पहले ऐप यह स्पष्ट कर लेना चाहती है कि मार्केट में आने के बाद फीचर में कोई बग या अन्य खामी न रह जाए। गौरतलब है कि पहले यह अपडेट WhatsApp के बीटा वर्ज़न पर आएगी और उसके तुरंत बाद ही एंडरॉयड और आईओएस डिवाईसेज़ पर कंपनी यह फीचर अपडेट कर देगी।

Zoom App को बताया अनसेफ

इस दिनों अधिकांश लोग वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के लिए ज़ूम ऐप का यूज़ कर रहे हैं। लेकिन कल भारत सरकार की ओर से ऐसा बयान दिया गया है जिसने सभी ज़ूम ऐप यूजर्स को सकते में डाल दिया है। सरकार की ओर से कह दिया गया है कि यूज़ करने के लिए Zoom App सुरक्षित नही है। गृह मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि Zoom App सुरक्षित ऐप नहीं है और इसे आसानी से हैक किया जा सकता है। सरकार ने हिदायत दी है कि इस ऐप का यूज़ बंद कर देने में ही समझदारी है और इसे अपने फोन और लैपटॉप से डिलीट कर देना चाहिए। बताया जा रहा है कि इस ऐप पर होने वाली वीडियो कॉलिंग हैक की जा सकती है और यूजर का पर्सनल डाटा चोरी किया जा सकता है। रिपोर्ट के अनुसार ज़ूम ऐप यूज़ करने वाले 35 प्रतिशत से अधिक लोगों को डाटा चोरी होने का अनुमान है। Zoom App का सर्वर सीधे चीन से जुड़ा है और गंभीर बात यह है कि इस ऐप को देश के कई बड़े नेताओं ने भी यूज़ किया है।

WhatsApp और Zoom App में कितना फर्क

ज़ूम ऐप एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ऐप है, जब्कि व्हाट्सऐप एक इंस्टेंट मैसेंजिंग ऐप है। ये दोनों ही ऐप यूज़ करने के लिए फ्री है। ज़ूम ऐप के जरिए यूजर एक बार में 100 लोगों से लाईव वीडियो चैट कर सकते हैं जब्कि व्हाट्सऐप यह लिमिट फिलहाल 4 यूजर की ही है। इन दोनों में सबसे बड़ा फर्क यह है कि WhatsApp एंड-टू-एंड इनक्रिप्टेड ऐप है लेकिन Zoom App के साथ ऐसा नही है। एंड-टू-एंड इनक्रिप्शन वह होता है जहां मैसेज भेजने वाला और रिसीव करने वाला सीधें एक लिंक से जुड़े होते हैं और उन दोनों के अलावा कोई तीसरा वह मैसेज नहीं देख सकता है। WhatsApp पर शेयर हुए मैसेज दो लोगों तक ही सीमित रहते हैं लेकिन ज़ूम ऐप में ऐसा नहीं है। कोई भी थर्ड पार्टी इसमें आपके मैसेज को देख भी सकती है और यूज़ भी कर सकती है।