iPhone यूजर्स अब WhatsApp को सेट कर पाएंगे डिफॉल्ट मैसेजिंग, कॉलिंग ऐप, जानें कैसे

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2025/03/whatsapp-ios-default-messaging-calling-app.jpg
Highlights

Apple ने iPhone यूजर्स के लिए एक बड़ा बदलाव किया है। अब iOS में WhatsApp को डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप के रूप में सेट किया जा सकता है। यह अपडेट दुनियाभर के यूजर्स के लिए उपलब्ध है। इसके लिए आपके पास iOS 18.2 या इससे नया वर्जन और WhatsApp v25.8.74 होना चाहिए। अगर आपका फोन इन शर्तों को पूरा करता है, तो आप कुछ आसान स्टेप्स में इस फीचर को इनेबल कर सकते हैं। आइए जानते हैं यह फीचर कैसे काम करता है और यह क्यों खास है।

iOS पर WhatsApp को मैसेजिंग, कॉलिंग ऐप के रूप में कैसे सेट करें

स्टेप 1: सेटिंग खोलें

स्टेप 2: स्क्रॉल करें और ऐप्स पर टैप करें।

स्टेप 3: डिफॉल्ट ऐप्स विकल्प पर टैप करें।

स्टेप 4: इस सेक्शन में मैसेजिंग पर टैप करें।

स्टेप 5: डिफॉल्ट iOS मैसेजिंग ऐप के रूप में WhatsApp चुनें।

स्टेप 6: इसी तरह, कॉलिंग पर टैप करें और WhatsApp को डिफॉल्ट iOS कॉलिंग ऐप के रूप में सेट करें।

डिफॉल्ट मैसेजिंग और कॉलिंग ऐप के रूप में व्हाट्सएप कैसे करता है काम

यह अपडेट (जिसे सबसे पहले WABetaInfo द्वारा देखा गया) केवल यूरोपीय संघ में ही नहीं, बल्कि हर जगह काम कर रहा है।

व्हाट्सएप डिफॉल्ट मैसेजिंग ऐप क्यों मायने रखता है

अगर एप्पल इस तरह के किसी अन्य बदलाव को आगे भी लेकर आता है तो हम आपको नए पोस्ट के साथ अपडेट करेंगे।