
सबसे पहले वर्ष 2016 में खबर आई थी कि मैसेजिंग ऐप्लिकेशन व्हाट्सऐप को पुराने फोन पर बंद किया जा सकता है। हालांकि बाद में कंपनी ने इस बंद की अवधी बढ़ा दी थी। परंतु अब यह घड़ी फिर से आ गई है जहां व्हाट्सऐप को करोड़ों फोन पर बंद किया जा सकता है। हलांकि पिछले साल भी कंपनी ने ब्लैकबेरी सहित कुछ अन्य डिवाइस पर इसे बंद किया था। वहीं अब इस लिस्ट में बड़े नाम भी शामिल होंगें
31 दिसंबर 2017 के बाद ब्लैकबेरी ओएस, ब्लैकबैरी 10, विंडोज फोन 8.0 और अन्य पुराने प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप उपलब्ध नहीं होगा। साथ ही दिसंबर 2018 के बाद नोकिया एस40 और एक फरवरी, 2020 के बाद एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 और इससे पुराने वर्जन पर भी व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा। आज भी विश्व भर में करोड़ों फोन हैं जो इन आॅपरेटिंग सिस्टम पर रन कर रहे हैं। धमाका आॅफर: 399 रुपये के रिचार्ज पर जियो दे रहा है 3,300 रुपये का कैश बैक
हालांकि शुरुआत में व्हाट्सऐप ने इसे 30 जून 2017 तक ही बंद करने का तक करने का ऐलान किया था लेकिन बाद में डेड लाइन बढ़ा दी थी जिसे 31 दिसंबर तक कर दिया गया था। पिछले साल कंपनी ने एंडरॉयड 2.1 व 2.2, विंडोज 7.1 ऑपरेटिंग सिस्टम के अलावा ब्लैकबेरी के फोन पर अपनी सेवाएं बंद की थी। वहीं इस साल कई और डिवाइस को शामिल कर लिया है। रिलायंस जियो के 199 प्लान के टक्कर में वोडाफोन लाया है 198 का प्लान जानें क्या है इसमें खास
वर्ष 2009 में व्हाट्सऐप की जब सेवा शुरू की गई थी वह जावा आधारित फोन के अलावा अन्य एंडरॉयड आधारित फोन को ही सपोर्ट करता था। परंतु उस समय व्हाट्सऐप के फीचर्स भी बेहद सीमित थे। जैसे-जैसे एंडरॉयड और स्मार्टफोन की क्षमताएं बढ़ती गई, वैसे-वैसे व्हाट्सऐप ने भी अपने फीचर में काफी ईजाफा किया। आज व्हाट्सऐप इंस्टेट मैसेजिंग के अलावा डॉक्यूमेंट शेयरिंग, फोटो शेयरिंग, वीडियो शेयरिंग व अन्य मीडिया कंटेंट को शेयर करने का सबसे बड़ा माध्यम बन गया है। अभी हाल में ऐप की ओर से वीडियो चैट और लाईव वीडियो स्ट्रीमिंग को भी जोड़ा गया है। ऐसे में बहुत से पुराने फोन व्हाट्सऐप के फीचर्स को सर्पोट नहीं कर पर रहे है। जिसके चलते कंपनी ने ऐसे फोन्स में अपनी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया है। इसके साथ ही इन प्लेटफॉर्म पर व्हाट्सएप के बंद करने का मुख्य कारण है सुरक्षा भी है।क्योंकि ये प्लेटफॉर्म काफी पुराने हो गए हैं और नए मानकों पर खरे नहीं उतरने। ऐसे में कंपनी ने इन्हें बंद करने का निर्णय लिया है।
नए साल से नोकिया के सिंबायन एस60 ओएस वाले फोन, ब्लैकबैरी ओएस और ब्लैकवैरी 10, विंडोज फोन 8.0 और इसके पुराने संस्करण, नोकिया एस40 ओएस और एंड्रॉयड वर्जन 2.3.7 या इससे पुराने वर्जन पर अपग्रेड नहीं होगा।





















