जानें कहां से खरीदें सबसे कम कीमत पर एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस

Join Us icon

एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस आज से भारत में सेल के लिए उपलब्ध होने जा रहे हैं। इनकी पहली सेल आज शाम 6 बजे से शुरू होगी तथा ये फोन सबसे पहले उन्हीं ग्राहकों को दिये जाएगे जिन्होंने प्री-आॅर्डर कर रखा है। आईफोन 8 के 64जीबी वेरिएंट की कीमत 64,000 रुपये तथा 256जीबी वेरिएंट की कीमत 77,000 रुपये रखी गई है वहीं आईफोन 8 प्लस के 64जीबी वेरिएंट को 73,000 रुपये एवं 256जीबी वेरिएंट को 86,000 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है। लेकिन इन दोनों फोन की खरीद पर कई कंपनियों द्वारा स्कीम चलाई गई हैं, जिनके बाद आईफोन को आर्कषक आॅफर्स पर भारी डिस्काउंट के साथ खरीदा जा सकता है।

आज शाम से सेल के लिए उपलब्ध होगा एप्पल आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस, जानें कहां से खरीदें

जियो आॅफर: जियो स्टोर या जियो आॅफिशियल वेबसाइट से आईफोन 8 व आईफोन 8 प्लस को प्रीआॅर्डर करने पर जियो की ओर से 70प्रतिशत बॉयबैक गारंटी दी जाएगी। यानि एक साल बाद फोन वापिस करने पर कुल कीमत का 70 प्रतिशत हिस्सा जियो द्वारा ग्राहक को वापिस कर दिया जाएगा।
इसके साथ ही सिटी बैंक के क्रेडिट कार्ड धारकों को 10,000 रुपये त​क का अतिरिक्त कैशबैक भी मिल रहा है। जियो के इस आॅफर के हिसाब के आईफोन 8 का कुल मूल्य सिर्फ 9,200 रुपये तक पड़ेगा।

iphone-8

फ्लिपकार्ट: यहां पर आईफोन 8 मॉडल्स को नो कॉस्ट ईएमआई पर प्री-बुक कर खरीदा जा सकता है। यह शॉपिंग साइट एसबीबाई कार्ड धारकों को आईफोन 8 की खरीद पर 10 प्रतिशत का ​अतिरिक्त डिस्काउंट तथा ऐक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड पर 5 प्रतिशत की एक्स्ट्रा छूट दे रही है। ई-वॉलेट फोनपे के जरिये भुगतान करने पर भी यहां 10प्रतिशत का कैशबैक मिल रहा है।
इसके साथ ही फ्लिपकार्ट पुराना आईफोन लौटाने पर 23,000 रुपये तक का एक्सचेंज आॅफर भी दे रही है।

iphone-8-4

अमेज़न इंडिया: इस स्टोर पर आईफोन की खरीद पर 70 प्रतिशत की बायबैक गारंटी दी जा रही है। अमेज़न द्वारा दिया जा रहा है आॅफर सिर्फ रिलायंस जियो के ग्राहकों के लिए ही लागू होगा। इसके अलावा पुराने आईफोन के बदले में 20,000 रुपये से अधिक का एक्सचेंज आॅफर दिया जा रहा है। इस साइट पर ईएमआई स्कीम के तहत यह फोन नो कॉस्ट ईएमआई पर मिल रहा है।

लॉन्च से पहले सामने आई गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल की स्पेसिफिकेशन्स

आज शाम 6 बजे से इन दोनों आईफोन मॉडल को अमेज़न इंडिया, फ्लिपकार्ट, इ​न्फिबिम, जियो डॉट कॉम तथा रिलायंस डिजीटल स्टोर्स से लिया जा सकता है। इसी तरह आॅफलाईन क्षेत्रों में क्रोमा, मैप्पल, विजय सेल्स, एप्पल स्टोर्स एवं जियो स्टोर्स के साथ ही देश के विश्वसनीय रिटेल स्टोर्स पर जाकर खरीदा जा सकता है।