
Apple की अल्ट्रा-स्लिम एयर सीरीज के अगले वर्जन यानी iPhone Air 2 को लेकर नई जानकारी सामने आई है। जिसे टिप्स्टर Digital Chat Station ने माइक्रो ब्लॉग्गिंग साइट वीबो पर शेयर किया है। फोन में 48MP डुअल रियर कैमरा, बड़ी बैटरी और नया A20 सीरीज चिपसेट मिल सकता है। इसमें 120Hz LTPO OLED डिस्प्ले मिलने की भी उम्मीद है। आइए, आगे पूरी डिटेल्स जानते हैं।
iPhone Air 2 के संभावित स्पेसिफिकेशंस
डिजिटल चैट स्टेशन के अनुसार, आगामी iPhone Air 2 में 6.55-इंच का फ्लैट OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। यह 1.5K+ रिजॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट कर सकता है। इसमें LTPO टेक्नोलॉजी मिलने की भी बात सामने आई है। बता दें कि मौजूदा iPhone Air में 6.5-इंच का 120Hz ProMotion डिस्प्ले मिलता है।
कैमरा सेक्शन में बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। मौजूदा iPhone Air में 48MP का सिंगल Fusion रियर कैमरा मिलता है। जबकि इसके अपग्रेडेड वर्जन में 48MP का प्राइमरी कैमरा और 48MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया जा सकता है। इससे यूजर्स को लैंडस्केप और ग्रुप फोटो क्लिक करने में ज्यादा अनुभव मिल सकता है।
बैटरी के मामले में भी iPhone Air 2 बेहतर हो सकता है। लीक के अनुसार, इसमें करीब 3,500mAh या इससे बड़ी बैटरी दी जा सकती है। तुलना करें तो मौजूदा iPhone Air में 3,149mAh की बैटरी मिलती है। ऐसे में नई जनरेशन में बैटरी कैपेसिटी बढ़ने से यूजर्स को बेहतर बैटरी बैकअप मिल सकता है।
परफॉरमेंस के लिए iPhone Air 2 में Apple का A20 सीरीज चिपसेट मिलने की उम्मीद है। इसे 2nm प्रोसेस पर तैयार किया जा सकता है। फोन में N2 वायरलेस चिप और C2 मॉडम मिलने की भी जानकारी सामने आई है।
डिजाइन की बात करें तो कंपनी अगली जनरेशन में भी स्लिम प्रोफाइल बरकरार रख सकती है। लीक के अनुसार, iPhone Air 2 की मोटाई करीब 5.2mm हो सकती है। वहीं, मौजूदा iPhone Air की मोटाई 5.64mm है। यानी नया मॉडल पहले से भी पतला हो सकता है।
iPhone Air 2 कब हो सकता है लॉन्च
रिपोर्ट्स के मुताबिक, Apple iPhone Air 2 को नए साल 2027 में लॉन्च कर सकता है। इसे स्टैंडर्ड iPhone 18 और iPhone 18e के साथ पेश किए जाने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने अभी तक इस स्मार्टफोन के लॉन्च या स्पेसिफिकेशंस को लेकर जानकारी नहीं दी है।
कीमत की बात करें तो मौजूदा iPhone Air को भारत में 1,19,900 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया था। क्योंकि मोबाइल्स की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं इसलिए उम्मीद है आगामी iPhone Air 2 की कीमत ज्यादा हो सकती है। हम आपको आगे भी इसके अपडेट देंगे। 91मोबाइल्स के साथ बने रहें।










