iQOO Neo 855 हुआ लॉन्च, फास्ट प्रोसेसर है इसकी ताकत

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Vivo ने इस साल नए स्मार्टफोन सीरीज iQOO को पेश किया गया था। वहीं, इस सीरीज के अंदर अब एक नया फोन पेश किया गया है। इस हैंडसेट को कंपनी ने iQOO Neo 855 के नाम से पेश किया है।

iQOO Neo 855 में कंपनी ने तकतवर स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया है। वहीं, iQOO Neo को कंपनी द्वारा पहले स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर के साथ लॉन्च किया गया था। अगर बात करें iQOO Neo की कीमत की तो इसके 6GB RAM + 64GB (UFS 2.1) वेरिएंट ¥1998 (लगभग 20,000 रुपए ), 6GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत
¥2298 (लगभग 23,000 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: क्वाड कैमरा सेटअप के साथ ऑनलाइन स्पॉट हुआ Vivo S5, जल्द देगा दस्तक

वहीं, इस डिवाइस के 8GB RAM + 128GB वेरिएंट की कीमत ¥2498 (लगभग 25,000 रुपए) और 8GB RAM + 256GB वेरिएंट की कीमत ¥2698 (लगभग 27,000 रुपए) है। फोन प्री-ऑर्डर के लिए शुरू हो चुका है जो कि 31 अक्टूबर तक चलेगी।

अगर बात करें स्पेसिफिकेशन्स की तो iQOO Neo 855 में 6.38-इंच 1080 x 2340 AMOLED डिसप्ले दी गई है जो कि DC Dimming और HDR10 से लैस है। इसके साथ ही फोन में स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर दिया गया है। हैंडसेट में 6GB/8GB रैम ऑप्शन के साथ है ही 64GB/128GB/256GB जीबी स्टोरेज वेरिएंट हैं। इसे भी पढ़ें: 5,000 एमएएच बैटरी और तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च हुआ Vivo का सस्ता फोन U3

फोटोग्राफी के लिए फोन में 12-मेगापिक्सल f/1.79 सोनी IMX363 प्राइमरी रियर कैमरा दिया गया है। इसके साथ ही रियर में 8-मेगापिक्सल f/2.2 120° अल्ट्रावाइड-एंगल कैमरा और 2-मेगापिक्सल f/2.4 डेप्थ सेंसर है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए फोन में 16-मेगापिक्सल f/2.0 S5K3P9 सेल्फी कैमरा मौजूद है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,500mAh की बैटरी दी गई है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here