64 MP कैमरे वाला Xiaomi 11 Lite NE 5G इंडिया में हुआ लॉन्च, जानें सबसे हल्के और पतले 5जी फोन का प्राइस

Join Us icon

Xiaomi का सबसे पतला और हल्का स्मार्टफोन Xiaomi 11 Lite NE 5G आज यानी 29 सितंबर को भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन के लॉन्च के लिए कंपनी ने एक वर्चुअल इवेंट का आयोजन किया था, जिस दौरान इस डिवाइस को पेश किया गया। आपको याद दिला दें कि इस महीने की शुरुआत में यह फोन ग्लोबली Xiaomi 11T सीरीज के साथ आया था। वहीं, यूजर्स को शाओमी 11 लाइट एनई 5G स्मार्टफोन में एमोलेड डिसप्ले, Snapdragon 778G प्रोसेसर और 33 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करने वाली बैटरी मिलेगी। इसके अलावा इस हैंडसेट में 64MP का कैमरा दिया गया है। आइए आगे आपको फोन की फुल स्पेसिफिकेशन और कीमत की जानकारी देते हैं।

MI ब्रांडिंग के बिना हुआ लॉन्च

फोन के बारे में आगे बताने से पहले आपको बता दें कि Xiaomi 11 Lite NE 5G फोन इंडिया में कंपनी का पहला ऐसा स्मार्टफोन हैं जो कि ‘Mi’ ब्रांडिंग के बिना लॉन्च हुआ है। इसके अलावा फोन को लेकर कंपनी का दावा है कि यह साल 2021 का सबसे हल्का और सबसे पतला 5G फोन है। वहीं, डिवाइस को Jazz Blue, Vinyl Black, Tuscany Coral और Diamond Dazzle कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi ने लॉन्च किए दो सस्ते स्मार्टफोन Redmi 9i Sport और Redmi 9a Sport, कीमत सिर्फ 6999 रुपये से शुरू

xiaomi-11-lite-ne-5g-india-price

Xiaomi 11 Lite NE 5G का डिजाइन

Xiaomi 11 Lite NE 5G को कंपनी की ओर से बेजल लेस पंच-होल डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जिसमें सेल्फी कैमरे से लैस होल स्क्रीन के उपरी बाएं कोने पर स्थित है। Xiaomi ने अपने इस फोन को साल 2021 का सबसे स्लीम और हल्का फोन बताया है। शाओमी 11 लाइट एनई की उंचाई 160.53एमएम चौड़ाई 75.73एमएम और थिकनेस 6.81एमएम है। वहीं शाओमी के इस नए स्मार्टफोन का वज़न 157 ग्राम है। इंडियन मार्केट में इस फोन ने Jazz Blue, Tuscany Coral और Vinyl Black कलर में एंट्री ली है।

xiaomi-11-lite-ne-5g-india-launch

Xiaomi 11 Lite NE 5G का डिसप्ले

शाओमी 11 लाइट एनई 5जी को 20:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 2400 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.55 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करता है। यह स्क्रीन एमोलेड पैनल पर बनी है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट तथा 240हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट सपोर्ट करता है। स्क्रीन की सुरक्षा के लिए इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्ट किया गया है। Mi 11 Lite NE फोन Dolby Vision और HDR10+ को सपोर्ट करता है। इसे भी पढ़ें: शाओमी ने लॉन्च किया बेहद ही खूबसूरत मोबाइल फोन Xiaomi CIVI, फीचर्स उड़ा देंगे होश! क्या आपको भी आया पसंद ?

xiaomi-11-lite-5g-ne-image-feat

Xiaomi 11 Lite NE 5G का प्रोसेसर

Xiaomi 11 Lite 5G NE क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 778G 5G चिपसेट पर काम करता है जिसे 8GB रैम और 256GB इंटरनल स्टोरेज की ताकत से जोड़ा गया है। हैंडसेट एक माइक्रोएसडी कार्ड (1TB तक) के माध्यम से स्टोरेज एक्सपेंडेबिलिटी को सपोर्ट करता है। इसके अलावा शाओमी 11 लाइट एनई 5जी में 12 5जी बैंड के लिए सपोर्ट है।

xiaomi-11-lite-5g-ne

Xiaomi 11 Lite NE 5G का कैमरा

फोटोग्राफी के लिए Xiaomi 11 Lite 5G NE ट्रिपल कैमरा सिस्टम है, जिसमें 64MP का प्राइमरी कैमरा, 8MP का वाइड-एंगल लेंस और 5MP का टेलीमैक्रो कैमरा शामिल है। फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए फोन में 20MP का कैमरा मिलता है।

Xiaomi 11 Lite 5G NE Price specs leaked before india launch

Xiaomi 11 Lite NE 5G की बैटरी

इसके अलावा डिवाइस में 4,250mAh की बैटरी 33W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट है। साथ ही फोन के साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, एनएफसी सपोर्ट, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.2, डुअल स्पीकर और बहुत कुछ शामिल हैं। Xiaomi 11 Lite 5G NE Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर चलता है। फोन को 3 साल तक एंडरॉयड अपडेट और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट मिलेगा।

Xiaomi 11 Lite NE 5G की कीमत

Xiaomi 11 Lite 5G NE की कीमत की बात करें तो फोन के 6GB रैम और 128GB इंटरनल स्टोरेज वाले मॉडल का प्राइस 26,999 रुपए और 8GB रैम वेरिएंट का प्राइस 28,999 रुपए है। फोन की सेल अमेजन इंडिया, शाओमी की ऑफिशियल साइट और ऑफलाइन स्टोर पर होगी। फोन Amazon Great Indian Festival sale और शाओमी विद दिवाली सेल में उपलब्ध होगी। वहीं, फोन की पहली सेल 2 अक्टूबर को होगी।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here