
Xiaomi ने होम मार्केट चीन में दिसंबर 2021 में अपना लेटेस्ट फ्लैगशिप Xiaomi 12 सीरीज को लॉन्च किया है। शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज में तीन स्मार्टफोन – Xiaomi 12, Xiaomi 12X, और Xiaomi 12 Pro शामिल हैं। खबरों की माने तो शाओमी के फ्लैगशिप स्मार्टफोन अप्रैल तक भारत में एंट्री कर सकते हैं। इससे पहले Xiaomi 12 का ग्लोबल वेरिएंट Geekbench की वेबसाइट पर Android 12 के साथ स्पॉट किया जा चुका है। अब एक नई लीक रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि Xiaomi 12 mini स्मार्टफोन पर कंपनी काम कर रही है। यह जानकारी टिपस्टर @Shadow_Leak ने ट्वीटर पर एक रेंडर शेयर करते हुए दी है। इस इमेज से Xiaomi 12 mini के डिज़ाइन को लेकर जानकारी मिलती है।
Xiaomi 12 mini डिजाइन (लीक)
Xiaomi 12 Mini First Look ? pic.twitter.com/9rW5jSAYSm
— Sam (@Shadow_Leak) January 31, 2022
Xiaomi 12 mini के रेंडर को देखने के पता चलता है कि इस फोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल में वर्टिकल LED फ्लैश और Xiaomi की ब्रांडिंग भी दी जा सकती है। इसके साथ ही कैमरा के सेटअप में सबसे ऊपर प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इस स्मार्टफोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर अन्य कैमरा सेंसर बड़ा है। Xiaomi 12 और 12X स्मार्टफोन में 6.28-इंच का डिस्प्ले डिस्प्ले और Pro वेरिएंट में 6.73-इंच का डिस्प्ले दिया गया है।
जैसा की नाम से पता चलता है Xiaomi 12 mini कॉम्पैक्ट साइज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन होगा। ऐसे में संभव है कि Xiaomi 12 mini स्मार्टफोन में 6-इंच से छोटा डिस्प्ले दिया जा सकता है। हालांकि शाओमी 12 Mini स्मार्टफोन के बारे में कंपनी ने फिलहाल कुछ भी ऑफिशियल जानकारी नहीं दी है। ऐसे में इस लीक पर पूरी तरह से विश्वास नहीं किया जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme GT 2 सीरीज और Realme Narzo 50 भारत में जल्द होंगे लॉन्च, माधव सेठ ने खुद किया ऐलान
अगर लीक पर विश्वास करें तो Xiaomi जल्द ही कॉम्पैक्ट साइज का फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च सकता है। शाओमी के इस स्मार्टफोन की सीधी टक्कर Apple के iPhone 13 mini से होगी जिसमें 5.4-इंच का डिस्प्ले दिया गया है। इसके साथ ही रूमर्स तो यहां तक हैं कि Samsung भी Galaxy S22 स्मार्टफोन का 6.1-इंच वाला कॉम्पैक्ट वर्जन लाने की प्लानिंग कर रहा है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy S22 सीरीज की लॉन्चिंग से पहले ऑफिशियल तस्वीरें हुई लीक, डिजाइन से लेकर स्पेसिफिकेशन्स से उठा पर्दा





















