5G स्मार्टफोन मार्केट में Xiaomi का दबदबा, सभी को पीछे छोड़ बना नंबर वन ब्रांड 

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2021/08/Xiaomi-5G.jpg

Xiaomi India ने ऐलान किया है कि वह दुनिया में नंबर वन 5G एंड्रॉयड स्मार्टफ़ोन ब्रांड है। शाओमी ने ट्विटर पर एक पोस्ट शेयर कर ये जानकारी दी है। इस ट्वीट में एक पोस्टर शेयर किया है जिसमें उसने दावा किया है कि वह दुनिया का नंबर 1 5G एंड्रॉयड स्मार्टफोन ब्रांड है। इसके साथ ही शाओमी ने दावा किया है कि मार्केट में उसकी कुल हिस्सेदारी 25.7 प्रतिशत की है। इसके साथ ही रिपोर्ट्स की माने तो शाओमी ने मौजूदा तिमाही में Mi और Redmi ब्रांड के 24 मिलियन 5G स्मार्टफ़ोन शिप किए हैं।

शाओमी को मार्केट में मजबूत पकड़ उसके अफोर्डेबल 5G स्मार्टफोन के चलते हुई है। इससे शाओमी को मार्केट में दूसरे स्मार्टफोन ब्रांड पर बढ़त बनाने का अच्छा मौका मिला है।  Strategy Analytics की रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Xiaomi के बाद मार्केट में दूसरे नंबर पर सैमसंग है। सैमसंग ने पिछले 10 क्वार्टर में करीब 77 मिलियन 5G स्मार्टफोन शिप किए हैं।

सैमसंग ने लॉन्च किया पहला 5G स्मार्टफ़ोन

Samsung ने 2019 के पहले क्वार्टर में दुनिया का पहला 5G स्मार्टफोन लॉन्च किया था। Xiaomi के बाद Vivo का मार्केट में हिस्सेदारी 18.5 प्रतिशत है। इसके साथ ही ओप्पो की हिस्सेदारी 17.9 प्रतिशत है। इसके साथ ही Samsung और Realme की मार्केट में हिस्सेदारी क्रमश: 16.7 प्रतिशत और 5.9 प्रतिशत है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy Buds 2 भारत में लॉन्च, जानें क्या है कीमत और सेल ऑफर्स

एशिया पैसेफिक में वीवो है नंबर 1

इसके साथ ही हाल में ही यह रिपोर्ट सामने आई थी कि चाइनीज़ स्मार्टफ़ोन कंपनी Vivo एशिया पैसेफिक रिजन में नंबर स्मार्टफोन कंपनी है। मौजूदा क्वार्टर में कंपनी की मार्केट में हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत की है। इसके साथ ही दूसरे नंबर शाओमी था, जिसकी मार्केट में हिस्सेदारी करीब 19.3 प्रतिशत है। Xiaomi को ओवरसीज मार्केट में अच्छी पकड़ का फ़ायदा मिला है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने पांचवी बार बढ़ाए Redmi Note 10 के दाम, जानें लेटेस्ट कीमत

लेटेस्ट वीडियो : Vivo X70 कुछ ऐसा होगा लुक