
Samsung Galaxy Buds 2 इयरबड्स भारत में लॉन्च हो गया है। साउथ कोरियन कंपनी सैमसंग ने इस महीने की शुरुआत में Galaxy Unpacked इवेंट में अपने लेटेस्ट इयरबड्स लॉन्च किए है। Samsung Galaxy Buds 2 इयरबड्स के बारे में कहा जा रहा है कि ये कंपनी के सबसे छोटे और हल्के वजन और नए डिजाइन के इयरबड्स हैं। सैमसंग के इन इयरबड्स की माकेट में सीधी टक्कर Apple के AirPods, OPPO Enco X से होनी है।
Samsung Galaxy Buds 2 : कीमत
Samsung Galaxy Buds 2 स्मार्टफोन को भारत में 11,999 रुपये है। सैमसंग का यह इयरबड्स तीन कलर ऑप्शन – ग्रेफाइट, व्हाइट और लेवेंडर में पेश किया है।

Samsung Galaxy Buds 2 : सेल डेट
Samsung Galaxy Buds 2 के लिए भारत में प्री ऑर्डर 30 अगस्त से शुरू होगी। इसकी ऑनलाइन सेल 10 सितंबर से शुरू होंगे। सैमसंग के इस इयरबड्स को Samsung.com और दूसरे ऑनलाइन और ऑफलाइन रिटेलर्स से खरीदा जा सकता है।
Samsung Galaxy Buds 2 : लॉन्च ऑफर
Galaxy Buds 2 को प्री-बुक करवाने वाले यूजर्स को 3,000 रुपये के ई-वाउचर और लीडिंग बैंक से 1,200 रुपये तक का डिस्काउंट मिलेगा।
Samsung Galaxy Buds 2 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Samsung Galaxy Buds 2 को कंपनी ने इन-इयर डिजाइन के साथ पेश किया है। Galaxy Wearable ऐप में कंफर्टेबल और परफैक्ट फिट के लिए ‘Earbud fit test’ का सपोर्ट दिया है। प्रत्येक इयरबड का वजन 5 ग्राम है जो IPX2 रेटिंग के साथ आता है।
Galaxy Buds 2 में 2-वे डायनेमिक स्पीकर दिए है, जो वूफर और ट्वीटर के साथ आता है। प्रत्येक इयरबड्स में एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) के लिए तीन माइक्रोफोन (दो आउटसाइड और एक इनसाइड) हैं। Samsung का कहना है कि ANC की मदद से बाहर के शोर को 98 प्रतिशत तक रोका जा सकता है। इस इयरबड में वॉइस पिकअप यूनिट (VPU) भी दिया है। TWS इयरफोन में एंबिएंट मोड भी दिया है जिसकी मदद से यूजर बिना इयरबड हटाए बाहर की आवाज़ सुन सकते हैं। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने पांचवी बार बढ़ाए Redmi Note 10 के दाम, जानें लेटेस्ट कीमत
Samsung Galaxy Buds 2 में कनेक्टिविटी के लिए Bluetooth 5.2 दिया है। इसके साथ ही इसमें ऑटो स्विच सॉल्यूशन भी दिया है जिसकी मदद से आसानी से डिवाइस स्विच कर सकते हैं। Samsung Galaxy Buds 2 स्वायर शेप के चार्जिंग के साथ आता है जो कि Galaxy Buds Pro की तरह दिखाई देते हैं। इसमें 472mAh की बैटरी दी है। इसके साथ ही एक बड में 61mAh की बैटरी है। सैमसंग का दावा है कि ये इयरबड्स ANC और डिसेबल मोड में क्रमश: 20 और 29 घंटे का बैकअप ऑफर करता है। TWS इयरफोन्स Qi-सर्टिफाइड वायरलेस चार्जिंग के साथ आते हैं। यह भी पढ़ें : Vodafone Idea ने अपडेट किए ये दो सस्ते Prepaid Recharge, जानें आपको कितना फायदा हुआ कितना नुकसान?






















