
फोल्डेबल स्मार्टफोन को लेकर मोबाइल फोन यूजर्स में इसकी उत्सुकता अभी भी बनी हुई है। ग्लोबल मार्केट में इस समय सैमसंग गैलेक्सी फोल्ड, गैलेक्सी फोल्ड जेड प्लिप और मोटोरोला रेजर जैसे फोन मौजूद हैं। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि शाओमी भी अपने एक फोल्डेबल फोन पर काम कर रही है। इस फोन का डिजाइन नए Motorola Razr की तरह बताया जा रहा है।
इसका मतलब कि शाओमी फोल्डेबल फोन कथित तौर पर ‘क्लैमशेल’ डिज़ाइन के साथ आएगा। वहीं, दूसरी ओर खबर सामने आई है कि शाओमी ने सैमसंग को डिसप्ले के लिए ऑर्डर भी दिया है। इतना ही नहीं शाओमी ने फोल्डेबल ओलेड डिस्प्ले के लिए LG Display से भी संपर्क किया है।
रिपोर्ट के अनुसार अपकमिंग शाओमी फोल्डेबल फोन के लिए दिए गए ओलेड डिसप्ले का ऑर्डर 2020 की दूसरी छमाही में सप्लाई होने की खबर है। इससे साफ होता है कि फोन के लॉन्च होने में अभी काफी समय होगा। वहीं, धीरे-धीरे फोन के लॉन्च नज़दीक आते ही डिवाइस को जानकारियां सामने आने लगेंगी।

बता दें कि पिछले साल दिसंबर में शाओमी ने अपने फोल्डेबल फोन के लिए एक पेटेंट फाइल किया था, जिससे जानकारी सामने आई थी कि फोन क्लैमशेल डिजाइन के साथ आएगा। पेटेंट में फोन का स्केच भी दिखाया गया था, जिसमें फोन का आधा हिस्सा मोड़कर खुलता और बंद होता है। नोटिफिकेशन दिखाने के लिए फोन को मोड़ते ही एक सेकेंडरी स्क्रीन सामने की ओर दिखाई देती थी।
इसके अलावा कुछ समय पहले 91मोबाइल्स को शाओमी फोल्डेबल फोन के डिजाइन की जानकारी मिली थी। यह पेटेंट चाइनीज सर्टिफिकेशन साइट CNIPA पर आया था। इस डिजाइन को देखकर लग रहा था कि यह फोन Mi Fold और Mi MIX Fold हो सकता है। इसके डिजाइन को लेकर कहा जा रहा था कि यह Huawei Mate X की तरह होगा।
वहीं, फोन की इमेज से दिखाई दिया था कि डिवाइस में फ्लैक्सिबल स्क्रीन और बड़ा हिंज इनर साइड में होगा। हिंज की मदद से फोन को हॉरिजोंटली फोल्ड किया जा सकेगा। शाओमी हैंडसेट कर्व्ड डिसप्ले और साइड बार डुअल कैमरा एलईडी फ्लैश से लैस होगा। हालांकि, अभी इस फोन को लेकर भी कंपनी की ओर से कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है।
हालांकि, इस खबर में कितनी सच्चाई है यह समय के साथ ही साफ हो पाएगा। फिलहाल हम इस खबर को एक लीक के तौर पर ही देखेंगे। ऐसा इसलिए क्योंकि कंपनी की ओर से फिलहाल ‘क्लैमशेल’ डिज़ाइन वाले किसी भी फोल्डेबल फोन को लेकर जानकारी सामने नहीं आई है। हम आने वाले समय में इस फोन को अन्य लीक्स अधिक जानकारी के साथ देखने की उम्मीद कर सकते हैं।





















