Xiaomi फैन्स के लिए खुशखबरी : Redmi Note 7S के लिए अब नहीं करना होगा इंतजार, ओपन सेल हुई शुरू

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2019/02/Redmi-Note-7-Pro-4.jpg

Xiaomi ने इंडियन टेक मार्केट में Redmi Note 7 और Redmi Note 7 Pro की सफलता के बाद हाल ही में इसी सीरीज़ का एक और डिवाईस Redmi Note 7S लॉन्च किया है। यह फोन गत 23 मई को पहली बार सेल के लिए उपलब्ध हुआ था जिसे मी डॉट कॉम के अलावा सिर्फ शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता था। शाओमी के अन्य स्मार्टफोंस की तरह यह फोन भी अभी तक फ्लैश सेल में बिक रहा था। लेकिन अब अपने फैन्स की जरूरत को देखते हुए Xiaomi ने इंडियन यूजर्स को तोहफा दिया है। Redmi Note 7S अब ओपन सेल के लिए भी उपलब्ध हो जाएगा।

Xiaomi India ने अपने ऑफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये Redmi Note 7S की ओपन सेल की जानकारी दे दी है। आज यानि 30 मई की रात 12 बजे के बाद से यह फोन ओपेन सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। Redmi Note 7S को कल से शाओमी की ऑफिशियल वेबसाइट और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर किसी भी वक्त खरीदा जा सकेगा। आपको बता दें कि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म के साथ ही यह फोन ऑफलाईन मार्केट में भी Xiaomi मी प्रफर्ड पार्टनर स्टोर्स पर सेल के लिए उपलब्ध है।

कीमत और उपलब्धता

Redmi Note 7S की कीमत की बात करें तो कंपनी ने इस फोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। फोन का एक वेरिएंट 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे 10,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है। इसी तरह Redmi Note 7S के दूसरे वेरिएंट में 4जीबी रैम के साथ 64जीबी की मैमोरी दी गई है तथा यह वेरिएंट 12,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है।

डिजाइन और डिसप्ले

Redmi Note 7S में 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड है। वहीं, हैंडसेट को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इस फोन में 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड किया है।

प्रोसेसर और ऑपरेटिग सिस्टम

फोन में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। इसके साथ ही Redmi Note 7S एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर कार्य करता है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। इसे भी पढ़ें: टेना पर लिस्ट हुआ Xiaomi Redmi 7A, जल्द हो सकता है लॉन्च

कैमरा

फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7एस में एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेप्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं, वीडियो कॉलिंग और सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

बैटरी और कनेक्टिविटी

कनेक्टिविटी के लिए शाओमी रेडमी नोट 7एस में डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट है। इसके अलावा सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल में फिंगरप्रिंट सेंसर मौजूद है। साथ ही रेडमी नोट 7एस फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए हैंडसेट में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। Redmi Note 7S में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है।