शाओमी ने एक महीने में बेचे 10,00,000 रेडमी नोट 7 सीरीज़ फोन, बनाया नया रिकॉर्ड

Join Us icon

शाओमी इंडिया ने पिछले महीने भारतीय स्मार्टफोन बाजार में अपनी रेडमी नोट सीरीज़ को बढ़ाते हुए दो नए स्मार्टफोन रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो लॉन्च किए थे। ये दोनों ही स्मार्टफोन वॉटरड्रॉप नॉच डिजाईन पर बने हैं। कम कीमत पर दमदार स्पेसिफिकेशन्स देने वाले इन दोनों स्मार्टफोन ने बाजार में आते की सफलता के नए रिकॉर्ड बनाना शुरू कर दिए थे। इन दोनों फोन में रेडमी नोट 7 सबसे पहले फ्लैश सेल में उपलब्ध हुआ था और कुछ ही मिनटों में स्टॉक आउट हो गया। ऐसा ही रेडमी नोट 7 प्रो के साथ भी हुआ सेल शुरू होते ही लोगों ने इस फोन को हाथों हाथ खरीदा। वहीं आज शाओमी ने खुद बता दिया है कि एक महीने के अंदर ही रेडमी नोट 7 सीरीज़ की सेल 1 मिलियन यानि 10 लाख का आकंड़ा पार कर गई है।

शाओमी इंडिया ने प्रैस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया है कि कंपनी की लेटेस्ट रेडमी नोट 7 सीरीज़ भारत में हिट साबित हुई है। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो ने मिलाकर सिर्फ एक महीने में ही देश में 10,00,000 यूनिट की सेल कर ली है। कंपनी ने हालांकि अभी तक यह नहीं बताया है कि इन दोनों फोंस में रेडमी नोट 7 की बिक्री ज्यादा हुई है या रेडमी नोट 7 प्रो को ज्यादा पसंद किया गया है। आपको बता दें कि इंडियन मार्केट में रेडमी नोट 7 प्रो के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट को 13,999 रुपये तथा 6जीबी रैम व 128जीबी मैमोरी वेरिएंट को 16,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसी तरह रेडमी नोट 7 का 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वेरिएंट 9,999 रुपये तथा 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट 11,999 रुपये में सेल के​ लिए उपलब्ध है। ये दोनों फोन मी डॉट कॉम और फ्लिपकार्ट पर फ्लैश सेल के उपलब्ध होते हैं।

Xiaomi India Surpasses 1 Million Units of Redmi Note 7 Series Sale

रेडमी नोट 7 और नोट 7 प्रो

शाओमी ने रेडमी नोट के दोनों फोन को ग्लॉस बॉडी पर बनाया गया है जिसके फ्रंट और बैक दोनों पैनल्स को 2.5डी कर्व्ड ग्लास से प्रोटेक्ट किया गया है। इनमें 19.9:5 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस डिसप्ले दी गई है जिसके उपरी हिस्से पर ‘यू’ शेप वाली वॉटरड्रॉप नॉच मौजूद है। रेडमी नोट 7 और रेडमी नोट 7 प्रो में 2340 × 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.3-इंच की फुलएचडी+ स्क्रीन दी गई है। फोन डिसप्ले की सुरक्षा के लिए शाओमी ने इसे गोरिल्ला ग्लास 5 से कोटेड रखा है।

रेडमी नोट 7 प्रो स्पेसिफिकेशन्स

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो का कैमरा सेटअप फोन की सबसे बड़ी यूएसपी है। यह फोन एलईडी फ्लैश के साथ डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का सोनी आईएमएक्स586 सेंसर प्राइमरी सेंसर तथा 5-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। कंपनी ने रेडमी नोट 7 प्रो के रियर कैमरा सेटअप को एआई तकनीक से लैस किया है जो लाईट, नॉइज़ और ब्राइटनेस को खुद ही अडजस्ट कर शानदार फोटो कैप्चर करता है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

Xiaomi India Surpasses 1 Million Units of Redmi Note 7 Series Sale

रेडमी नोट 7 प्रो को एंडरॉयड के लेटेस्ट ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो कंपनी के यूजर इंटरफेस मीयूआई 10 के साथ के साथ यूज़ को शानदार बनाता है। प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ 11एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 675 चिपसेट दिया गया है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इस फोन में एड्रेनो 612 जीपीयू मौजूद है। रेडमी नोट 7 प्रो को 2 वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है।

सैमसंग ने रचा इतिहास : लॉन्च किया दुनिया का पहला ट्रिपल सेल्फी कैमरे वाला फोन गैलेक्सी ए80, 8जीबी रैम से है लैस

शाओमी रेडमी नोट 7 प्रो डुअल सिम फोन है जो 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं रेडमी नोट 7 प्रो फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। रेडमी नोट 7 प्रो में म्यूजिक के लिए यहां 3.5एमएम जैक दिया गया है वहीं एक्ट्ररनल यूएसबी ड्राईव के लिए यह फोन यूएसबी टाईप-सी पोर्ट सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 7 प्रो में क्विक चार्ज 4 सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है। इस फोन को नेबुला रेड, नेप्चुन ब्लू और स्पेस ब्लैक कलर में लॉन्च किया गया है।

Xiaomi India Surpasses 1 Million Units of Redmi Note 7 Series Sale
Redmi Note 7 Pro

रेडमी नोट 7 स्पेसिफिकेशन

यह स्मार्टफोन ​स्टाईल, डिजाईन और डिसप्ले के मामले में रेडमी नोट 7 प्रो के समान ही है। एंडरॉयड 9 पाई के साथ प्रोसेसिंग के लिए रेडमी नोट 7 में ऑक्टा-कोर प्रोसेसर और क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 चिपसेट दिया गया है। यह फोन भी डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। इस फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का सैमसंग प्राइमरी सेंसर तथा 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ-सेंसिग सेंसर दिया गया है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में भी 13-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। रेडमी नोट 7 में भी पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की दमदार बैटरी दी गई है जो फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करती है। रूबी रेड, ब्लैक और सफायर ब्लू कलर में खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here