
कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि Samsung अपने नए कैमरा सेंसर पर काम कर रही है जो कि 150 मेगापिक्सल रिजोल्यूशन वाली तस्वीर लेने में सक्षम होगा। वहीं, अब खबर सामने आ रही है कि चीन की स्मार्टफोन मेकर कंपनी शाओमी 144MP कैमरे वाले स्मार्टफोन लाने वाली पहली कंपनी होगी।
बता दें कि अब कंपनी कुछ समय पहले ही 108MP वाला Mi Note 10/Mi CC9 Pro स्मार्टफोन लेकर आई थी। वहीं, अब इंडिया के फेमस लीक्सटर Sudhanshu ने ट्विट कर जानकारी दी है कि शाओमी 144MP कैमरे वाले स्मार्टफोन पर काम कर रही है। इस स्मार्टफोन का नाम Mi 10S Pro या Mi CC10 Pro हो सकता है।’ रिपोर्ट के मुताबिक, ज्यादा मेगापिक्सल का कैमरा बनाने के लिए शाओमी ने दक्षिण कोरिया की कंपनी सैमसंग ने साझेदारी की है।

गौरतलब है कि कुछ समय पहले ही खबर सामने आई थी कि सैमसंग अपने 150 मेगापिक्सल रेजॉलूशन वाला सेंसर पर काम कर रही है। सैमसंग के 150 मेगापिक्सल सेंसर का साइज़ 1 इंच का होगा। यह 1/1.33 इंच ISOCELL Bright HM1 सेंसर से बड़ा है।

साउथ कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक कंपनी द्वारा बनाया जा रहा यह 150 मेगापिक्सल कैमरा सेंसर नोनासेल टेक्नोलॉजी पर अधारित होगा, जो कंपनी ने ISOCELL Bright HM1 में भी इस्तेमाल किया था। इस सेंसर को कंपनी Samsung Galaxy S20 Ultra में दे चुकी है। बता दें कि यह पुरानी Tetracell टेक्नोलॉजी का अपग्रेड भी है, जो ISOCELL Bright HMX जैसे सेंसर मॉड्यूल में दी जाती है।
इस सेंसर का शाओमी के अलावा Oppo और Vivo बी कर सकते हैं। इसका मतलब यह हुआ कि यह कंपनियां अपने फोन्स में आने वाले समय में 150 मेगापिक्सल सेंसर का इस्तेमाल करेंगी। इसके अलावा कुछ रिपोर्ट्स की माने तो चीन की कंपनी शाओमी इस साल की चौथी तिमाही में इस सेंसर को अपने फ्लैगशिप का हिस्सा बनाने के बारे में विचार कर रही है।
दूसरी ओर वीवो और ओप्पो इस सेंसर को अपने फ्लैगशिप स्मार्टफोन में साल 2021 की पहली तिमाही में इस सेंसर के साथ आएंगे। ऑफर करेंगे। इस सेंसर के साथ कंपनी फोन में फ्लैगशिप प्रोसेसर और कई तरह की नई तकनीक का इस्तेमाल भी करेगी।
अगर बात करें सैमसंग के 108 मेगापिक्सल सेंसर की तो आपको जानकर हैरानी होगी कि 108 मेगापिक्सल वाले सेंसर के साथ 12032 x 9024 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली फोटो क्लिक की जा सकती है। सिर्फ इतना ही नहीं अगर इस सेंसर से लैस फोन से वीडियो रिकॉर्ड की जाए तो यह 6K रेज्ल्यूशन वाली यानि 6016 x 3384 पिक्सल्स पर फिल्म बना सकता है। यह सेंसर 30fps यानि 1 सेकेंड में 30 फ्रेम कैप्चर करने में सक्षम है।





















