
Xiaomi को लेकर उम्मीद की जा रही है कि कंपनी अगले हफ्ते 13 फरवरी को अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस Mi 10 और Mi 10 Pro को चीन में लॉन्च कर सकती है। शाओमी इस महीने 23 फरवरी को बार्सिलोना स्पेन में होने वाले स्मार्टफोन के महाकुंभ MWC 2020 में इवेंट का आयोजन करने वाली है। वहीं, अब Mi 10 के लॉन्च से पहले यह डिवाइस ब्यूरो ऑफ स्टैंडर्ड (BIS) पर लिस्ट हो गया है।
BIS पर फोन को मॉडल नंबर M2001J2I के साथ स्पॉट किया गया है। इसी मॉडल नंबर के डिवाइस को कुछ समय पहले प्रोडक्ट नाम और वाई-फाई बैंड के साथ वाई-फाई सर्टिफिकेशन ऐजेंसी पर स्पॉट किया गया था। वहीं, कुछ समय पहले एक टीजर सामने आया था कि हो सकता है भारतीय मार्केट में 108 मेगापिक्सल वाले Mi 10 को लॉन्च किया जाएगा।
Mi 10 सीरीज की स्पेसिफिकेशन्स
हालांकि, इस लिस्टिंग में मी 10 की स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई हैं। लेकिन, उम्मीद की जा रही है कि Mi 10 और Mi 10 Pro को क्वालकॉम फ्लैगशिप स्नैपड्रैगन 865 एसओएस के साथ पेश किया जाएगा। इस चिपसेट के साथ नए LPDDR5 RAM मॉड्यूल को भी पेश किया जाएगा। इसे लेकर कहा जा रहा है कि यह पहले के LPDDR4X मॉड्यूल से तेज होगा। इस हैंडसेट को 16GB रैम और 256/ 512GB बिल्ट-इन-स्टोरेज के साथ पेश किया जाएगा।
इसके अलावा फोन में पंच-होल डिसप्ले और एंडरॉयड 10-बेस्ड MIUI 11 के साथ पेश किया जाएगा। वहीं, Mi 10 सीरीज को कंपनी द्वारा क्वाड रियर कैमरा और 108-मेगापिक्सल सैमसंग ISOCELL ब्राइट HMX प्राइमरी सेंसर के साथ आएंगे। इसके अलावा फोन कनेक्टिविटी ऑप्शन जैसे 5G, Wi-Fi 6 और ब्लूटूथ 5.0 से लैस होगा।
इसके अलावा फोन में चार्जिंग वायरलैस सपोर्ट और इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ पेश किया जा सकता है। इसके अलावा फोन की कीमत और दूसरी स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है।


















