
चाइनीज स्मार्टफोन कंपनी शाओमी ने इस साल अपनी फ्लैगशिप सीरीज Mi 10 को पेश करने की तैयारी में लगी हुई है। इस साल शाओमी यूजर्स के लिए Mi 10 और Mi 10 Pro को पेश करेगी, जिन्हें लेकर काफी समय से खबरें सामने आ रही हैं। उम्मीद की जा रही है कि कुछ ही समय में Mi 10 सीरीज को पेश किया जा सकता है। वहीं, अब Mi 10 के बाद Mi 10 Pro के रेंडर्स सामने आए हैं, जिसमें फोन के डिजाइन का खुलासा हुआ है।
लीक रेंडर में डिवाइस के रियर पैनल की एक ब्लर इमेज सामने आई थी, जिसमें इसका क्वॉड कैमरा सेटअप हाइलाइट किया गया था। वहीं, अब पॉप्युलर टिप्सटर बेन जेस्किन ने इस स्मार्टफोन की लीक्ड फोटो पर बेस्ड हाई-रेजॉलूशन रेंडर्स तैयार किए है। रेंडर इमेज में यह डिवाइस ग्रेडिएंट Mi 9 सीरीज के डिजाइन जैसा ही नजर आ रहा है। इसे भी पढ़ें: Xiaomi से परेशान ऑफलाइन रिटेलर्स, जानें क्या है कारण
अगर बात करें फ्रंट पैनल की तो डिवाइस में काफी पतसे बैजल्स होंगे और सेल्फी कैमरा के लिए बड़ा कैप्सूल शेप का कट-आउट होगा। इस स्मार्टफोन में Mi 9T Pro जैसा पॉप-अप कैमरा सेटअप नहीं दिया गया है। साथ ही साइड्स में यह डिसप्ले कर्व्ड है।
इससे पहले Mi 10 को AnTuTu पर देखा गया था और इस डिवाइस के रियर पैनल की कुछ फोटोज भी लीक हुई थीं। उम्मीद की जा रही है कि नए डिवाइस की परफॉर्मेंस स्नैपड्रैगन 855 सीरीज पावर्ड डिवाइसेज के मुकाबले बेहतर होगी।
अब तक सामने आई जानकारी के अनुसार इस स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर के साथ 5G कनेक्टिविटी सपॉर्ट देखने को मिल सकता है। यह डिवाइस 90Hz डिस्प्ले और 12GB तक रैम सपॉर्ट के साथ आएगा। इसमें 512 जीबी तक का इंटरनल स्टोरेज यूजर्स को मिलेगा। कंपनी की ओर से Mi 10 Pro की स्पेसिफिकेशन्स व लॉन्च संबंधित कोई भी जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। लेकिन समाने आए लीक्स की बात करें तो मी 10 प्रो में 96 प्रतिशत का स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो देखने को मिल सकता है।
Xiaomi Mi 10 Pro को लेकर बताया जा रहा है कि यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम के आने वाले चिपसेट स्नैपड्रैगन 865 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है तथा चिपसेट क्वॉलकॉम द्वारा लॉन्च किए अभी तक से सभी चिपसेट से अधिक पावरफुल होगा। लीक के अनुसार शाओमी मी 10 प्रो में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप देखने को मिल सकता है जिसमें फोन का प्राइमरी कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का होगा। यह सेंसर Samsung ISOCELL Bright HMX होगा।
कीमत
Mi 10 Pro को लेकर कुछ समय पहले जानकारी सामने आई थी कि यह फोन शाओमी की अपनी 66वॉट फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी से लैस होगा और फोन में 4500एमएएच की बड़ी बैटरी देखने को मिलेगी। फोन के वेरिएंट्स की बात करें तो Xiaomi Mi 10 Pro को 12 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज, 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और 12 जीबी रैम + 512 जीबी स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया जा सकता है तथा इनकी कीमत क्रमश: 3799 युआन (तकरीबन 38,900 रुपये), 4099 युआन (तकरीबन 41,900 रुपये) और 4499 युआन (तकरीबन 46,000 रुपये) होगी।


















