
Xiaomi ने ने अपनी 10वीं वर्षगांठ के साथ एक लॉन्च इवेंट आयोजित किया, जिसमें, Mi 10 सीरीज़ का सबसे प्रीमियम स्मार्टफोन मॉडल लॉन्च किया गया है। इस स्मार्टफोन को Mi 10 Ultra नाम दिया गया है। लॉन्च को लेकर पहले भी कई लीक व रिपोर्ट्स सामने आ चुकी हैं, जिनपर अब पूरी तरह विराम लग गया है। Mi 10 Ultra का मुख्य आकर्षण 120W फास्ट वायर्ड चार्जिंग है जो बैटरी को केवल 23 मिनट में चार्ज कर देती है। इसके अतिरिक्त, हैंडसेट 50W वायरलेस चार्जिंग और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, अल्ट्रा-ज़ूम के साथ क्वाड रियर कैमरा है। आइए आगे फोन की के बारे में जानते हैं सबकुछ।
डिजाइन
अगर बात करें फोन के डिजाइन की तो मी 10 अल्ट्रा में फ्रंट पर टॉप-लेफ्ट कॉर्नर पर होल-पंच दिया गया है। इस होल-पंच के कारण फोन में फ्रंट पर बेजल्स न के बराबर हैं। वहीं, फोन के राइट साइड वॉल्यूम रॉकर और पावर ऑन-ऑफ बटन मिलेगा। साथ ही रियर पर क्वाड कैमरा सेटअप है, जिसमें एक के नीचे एक कैमरा स्थित हैं। इसमें सबसे ऊपर मुख्य पेरिस्कोप सेंसर दिया गया है, जो कि 120x ज़ूम ऑफर करता है। इस सेटअप में एलईडी लाइट भी देखने को मिलेगी। वहीं, इस सेटअप के बिल्कुल नीचे मी की ब्रांडिंग मौजूद है। इसे भी पढ़ें: Mi Note 10 Lite आ रहा है इंडिया, Xiaomi Mi 10i नाम के साथ होगा लॉन्च
Mi 10 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स
Mi 10 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो हैंडसेट में 6.67-इंच का फुल-एचडी + OLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और इन-डिस्प्ले डिस्प्ले स्कैनर के साथ दी गई है। साथ ही यह फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 SoC पर काम करता है। वहीं, फोन में 16GB तक की रैम और 512GB UFS 3.1 तक की स्टोरेज दी गई है। साथ ही Xiaomi ने Mi 10 Ultra में गेम खेलने के दौरान फोन में इफेक्टिव टेंपरेचर मैनेजमेंट के लिए
वीसी लिक्विड कूलिंग, मल्टी-लेयर ग्रेफाइट, थर्मल सेंसर ऐरे, और ग्राफीन भी दिए गए हैं।
फोटोग्राफी के लिए स्मार्टफोन में 48MP प्राइमरी सेंसर के साथ एक क्वाड कैमरा सेटअप दिया गया है, जिसमें 108MP, 20MP वाइड-एंगल सेंसर, 12MP पोर्ट्रेट सेंसर और टेलीफोटो स्नैपर हैं। इसके साथ ही इसमें 120x अल्ट्रा जूम दिया गया है। इन सबके अतिरिक्त फोन में लेजर ऑटो-फ़ोकस, फ़्लिकर सेंसर और 8K पर वीडियो शूट करने की क्षमता है। सामने की तरफ, फोन में सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए 20MP का कैमरा दिया गया है।
Mi 10 Ultra एंडरॉइड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ MIUI 12 पर काम करता है। वहीं, फोन में पावर बैकअप के लिए 4,500mAh की बैटरी है। जैसा कि ऊपर कहा गया है कि फोन 120W फास्ट वायर्ड और 50W फास्ट वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आता है। इसके अलावा फोन में 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग, डुअल स्टीरियो स्पीकर, यूएसबी टाइप-सी और एनएफसी भी शामिल है। इसे भी पढ़ें: अभी डिलीट करें फोन में मौजूद Xiaomi की यह ऐप, प्राइवेसी के लिए बन रही थी खतरा, भारत सरकार ने लगा दिया बैन
Mi 10 Ultra की कीमत और उपलब्धता
Mi 10 Ultra के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत चीन में RMB 5,299 (लगभग 57,000 रुपए) है। वहीं, 8GB RAM और 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 5,599 (लगभग 60,000 रुपए), 12GB रैम + 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 5,999 (लगभग 64,400 रुपए) और टॉप-एंड 16GB रैम + 512GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत RMB 6,999 (लगभग 75,200 रुपए) है।
हैंडसेट दो कलर ऑप्शन: Obsidian Black और Mercury Silver में आता है। इसके अलावा डिवाइस को ट्रांसपेरेंट एडिशन भी है। इसके अलावा फोन चीन में 16 अगस्त से सेल के लिए आएगा। हालांकि, Mi 10 Ultra के इंडिया लॉन्च को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। वहीं, कंपनी ने अलग से 55W वायरलैस चार्जिंग स्टैंड को भी लॉन्च किया है, जिसकी कीमत RMB 199 (लगभग 2,100 रुपए) है।





















