5 फीचर्स जो बनाते हैं Xiaomi Mi 10i को सबसे दमदार और सस्ता 5G स्मार्टफोन

शाओमी ने इसी हफ्ते इंडिया में अपनी ‘Mi 10 सीरीज़’ को बढ़ाते हुए नया स्मार्टफोन Xiaomi Mi 10i लॉन्च किया है। कंपनी की ओर से यह स्मार्टफोन 5G कैटरी के अंदर कम कीमत में उतारा गया है जो पावरफुल बैटरी और दमदार कैमरे जैसे बेहद खास फीचर्स से लैस है। यह स्मार्टफोन 20,999 रुपए की शुरूआती कीमत पर लॉन्च हुआ है जो आने वाली 8 जनवरी से इंडिया में सेल के लिए उपलब्ध होगा। मी 10आई के साथ ही शाओमी ने मीडरेंज बजट में प्रतिद्वंदी ब्रांड्स के फोन जैसे Motorola Moto G 5G और OnePlus Nord 5G को कड़ी चुनौती देगा। आइए एक नज़र डालते हैं Mi 10i के पांच सबसे खास और पावरफुल फीचर्स पर।
120 हार्ट्ज डिसप्ले
Xiaomi Mi 10i 5G में 20:9 आस्पेक्ट रेशियो के साथ 6.67 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले है। जो कि 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। इस कीमत में 120Hz स्क्रीन का दिया जाने इस फोन को काफी खास बनाता है। 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट वाले डिसप्ले में हैवी ग्राफिक्स के गेम काफी स्मूथ लगेंगे। वहीं, आपको फोन में रिफ्रेश रेट बदलने का ऑप्शन भी मिलेगा। ऐसे में यदि आपको लगे कि बैटरी काफी जल्दी खत्म हो रहा है तो आप रिफ्रेश रेट को कम कर सकते हैं। सिर्फ गेमिंग या वीडियो के दौरान बेहतर एक्सपीरियंस के लिए उसे बढ़ा सकते हैं। इसे भी पढ़ें: जानें क्या है रिफ्रेश रेट, 90 हर्ट्ज और 120 हर्ट्ज रिफ्रेश रेट डिसप्ले के क्या हैं फायदे
108MP कैमरा
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 10i 5G क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 108 मेगापिक्सल का HM2 sensor दिया गया है। इस सेंसर की खासियत की बात करें तो यह 1/1.52 सेंसर साइज के साथ ही 9 इन 1 पिक्सल बिनिंग, 2.1um सुपर पिक्सल और f/1.75 अपर्चर के साथ आता है। फोन के रियर कैमरा में 4k वीडियो रिकॉर्डिंग, आको सिक्स लॉन्ग एक्सपोजर मोड्स, एचडीआर, गूगल लेंस, और प्रो मोड जैसे फीचर मिलते हैं।
मेन सेंसर के अलावा शाओमी के इस फोन में 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, 2 मेगापिक्सल का मैक्रो और 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। वहीं, सेल्फी के लिए फोन में 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
प्रोसेसर
प्रोसेसिंग पावर के लिए इस फोन में र्कोटेक्स ए-77 सीपीयू पर काम करने वाला क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 750जी चिपसेट दिया गया है जो 5जी कनेक्टिविटी से लैस है। यह चिपसेट ऑक्टा कोर 64 बिट क्वॉलकॉम Kryo 570 सीपीयू 2.2 गीगा हर्ट्ज पर क्लॉक करता है। वहीं, स्पीड के मामले में स्नैपड्रैगन 730G से 20 फीसदी और ग्राफिक रेंडरिंग में 10 फीसदी बेहतर एक्सपीरियंस का दावा किया गया है। शानदार गेमिंग और स्मूथ परर्फोमेंस के मामले में यह काफी जानदार है। इसे भी पढ़ें: क्या सस्ते 5G फोन लेने से फायदा है? 5 प्वाइंट में जानें उत्तर
पावरफुल बैटरी
पावर बैकअप के लिए इस फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक से लैस 4,820एमएएच की बैटरी दी गई है। कंपनी का दावा है कि 30 मिनट में यह फोन 68 प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा। इसके अलावा फोन को 0 से 100 प्रतिशत चार्ज होने में कुल 58 मिनट का समय लगेगा।
सूपर लुक
Xiaomi Mi 10i 5G को पंच-होल डिसप्ले डिजाइन के साथ आता है, जिससे फोन बेजल लेस हो जाता है। इसके अलावा बैक पैनल पर बीच में कैमरा सेटअप दिया गया है जो सर्किल शेप में है। इस सेटअप के बाहर दाईं ओर फ्लैश लाईट लगी है। फोन के बैक पैनल से फिंगरप्रिंट सेंसर नदारद है तथा नीचे की ओर Mi लोगो और 5G लिखा गया है।