
Xiaomi ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में अपना प्रोडक्ट पोर्टफोलियो बढ़ाते हुए नया मोबाइल फोन Mi 10S 5G पेश किया है। जैसा कि नाम से ही पता चलता है यह फोन 5जी कनेक्टिविटी के साथ बाजार में आया है जिसने चीनी मार्केट में एंट्री ली है। शाओमी मी 10एस स्मार्टफोन 108 मेगापिक्सल का क्वॉड रियर कैमरा सपोर्ट करता है जिसके साथ ही फोन में क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली एमोलेड डिसप्ले दी गई है। चलिए आगे जानते है क्या है मी 10एस की पावर।
Mi 10S 5G
शाओमी मी 10एस 5जी के फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर लॉन्च हुआ है जो 2340 x 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। फोन की स्क्रीन कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है और 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। मी 10एस की डिसप्ले एचडीआर 10+, 1120निट्स ब्राइटनेस, पी3 वाइड कलर और 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट जैसे फीचर्स से लैस है।

Xiaomi Mi 10S 5G को एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च किया गया है जो मीयूआई 11 के साथ काम करता है। इसी तरह प्रोसेसिंग के लिए इस फोन में आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वॉलकॉम का स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दिया गया है। गौरतलब है कि क्वॉलकॉम का यह चिपसेट 5जी कनेक्टिविटी सपोर्ट करता है। ग्राफिक्स के लिए मी 10एस में एड्रेनो 650 जीपीयू दिया गया है। यह फोन LPDDR5 RAM और UFS 3.0 storage सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : Breaking: Samsung Galaxy A52 और Galaxy A72, 17 मार्च को इंडिया में होंगे लॉन्च, क्या 5G हैं?
फोटोग्राफी के लिए मी 10एस में क्वॉड रियर कैमरा दिया गया है। इस सेटअप में एफ/1.69 अपर्चर वाला 108 मेगापिक्सल का सेंसर प्रमुख है जो ओआईएस जैसे फीचर से लैस है। इसके साथ ही यह फोन एफ/2.4 अपर्चर वाला 13 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस, एफ/2.4 अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर और इतने ही अपर्चर वाला 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस सपोर्ट करता है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।
Mi 10S 5G एक डुअल सिम फोन है जो डुअल मोड 5G के साथ ही 4जी एलटीई सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं साथ ही यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स के साथ ही पावर बैकअप के लिए इस फोन में 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक वाली 4,780एमएएच की बैटरी दी गई है। साथ ही यह स्मार्टफोन वायरलेस चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग भी सपोर्ट करता है।
कीमत
Mi 10S ने तीन वेरिएंट्स में मार्केट में एंट्री ली है। फोन का बेस वेरिएंट 8 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसकी कीमत RMB 3,299 (तकरीबन 37,000 रुपये) है। इसी तरह दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज और सबसे बड़ा वेरिएंट 12 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करता है। इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत क्रमश: RMB 3,499 (तकरीबन 39,200 रुपये) और RMB 3,799 (तकरीबन 42,600 रुपये) है।



















