30 सितंबर को Xiaomi करेगी मी 10टी सीरीज़ का आगाज़, लॉन्च हो सकते हैं Mi 10T, Mi 10T Lite और Mi 10T Pro

Join Us icon

Xiaomi को लेकर पिछले महीने ही खबर आई थी कि कंपनी टेक मार्केट में अपनी ‘मी 10टी सीरीज़’ को उतारने की योजना बना रही है और इस सीरीज़ के स्मार्टफोन भारतीय बाजार में भी एंट्री ले सकते हैं। वहीं अब शाओमी ने आधिकारिक तौर पर मी 10टी सीरीज़ की घोषणा करते हुए बता दिया है कि कंपनी आने वाली 30 सितंबर को अपनी नई सीरीज़ दुनिया के सामने पेश करेगी। चर्चा है कि इस सीरीज़ के तहत Mi 10T, Mi 10T Lite और Mi 10T Pro स्मार्टफोन लॉन्च किए जाएंगे।

शाओमी की अनाउंसमेंट के अनुसार आने वाली 30 सितंबर को कंपनी एक ऑनलाईन ईवेंट का आयोजन करेगी जिसके मंच से मी 10टी सीरीज़ को पेश किया जाएगा। यह ईवेंट भारत में शाम 5 बजकर 30 मिनट पर शुरू होगा जिसे लाईव देखा जा सकेगा। कंपनी ने हालांकि अभी तक सीरीज़ में शामिल होने वाले फोंस के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन माना जा रहा है कि 30 सितंबर को Xiaomi Mi 10T, Mi 10T Lite और Mi 10T Pro को लॉन्च किया जाएगा। वहीं चर्चा है कि शाओमी इन फोंस को बाद में इंडिया में भी लॉन्च करेगी।

xiaomi Mi 10T pro and lite to be launched on 30 september know specs price

144Hz वाली डिसप्ले

बता दें कि Xiaomi Mi 10T Pro की फोटो और स्पेसिफिकेशन्स पहले ही इंटरनेट पर लीक हो चुकी है। इसमें बताया गया है कि यह फोन 144हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट वाली डिसप्ले पर लॉन्च किया जाएगा जो एलसीडी पैनल पर बनी होगी। गौरतलब है कि हाल ही लॉन्च हुए Mi 10 Ultra में 120हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करने वाली 6.67 इंच की फुलएचडी+ ओएलईडी डिसप्ले दी गई थी। हालांकि इस फोन में इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया था जब्कि मी 10टी प्रो में साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर बताया गया है। यह भी पढ़ें : 6000mAh बैटरी, 64MP कैमरा और 6.67 इंच पंच-होल डिसप्ले के साथ Poco X3 इंडिया में लॉन्च

प्रोसेसर

लीक के अनुसार Xiaomi Mi 10T और Mi 10T Pro स्मार्टफोन को क्वॉलकॉम के सबसे पावरफुल स्नैपड्रैगन 865+ चिपसेट पर लॉन्च किया जाएगा। गौरतलब है कि इस चिपसेट के साथ ही इन स्मार्टफोंस में 5G कनेक्टिविटी सपोर्ट भी देखने को मिलेगा। वहीं लीक में शाओमी मी 10टी प्रो में 8 जीबी की रैम मैमोरी दिए जाने की बात सामने आई है। बहरहाल इस बात को भी नहीं नकारा जा सकता है कि ये दोनों ही मॉडल एक से अधिक वेरिएंट्स में लॉन्च होंगे जिनमें और भी बड़ी रैम शामिल होगी।

पावरफुल कैमरा

सामने आई फोटो में फोन का रियर कैमरा सेटअप काफी हद तक गिंबल जैसी स्टेबलाइज़ेशन तकनीक पर लॉन्च हुए Vivo X50 Pro जैसा दिखाया गया है। हो सकता है कि मी 10टी प्रो भी ऐसे ही फीचर के साथ मार्केट में कदम रखे। वहीं लीक की बात करें तो इस फोन में प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर 108 मेगापिक्सल का दिया जा सकता है। वहीं Xiaomi Mi 10T में 64 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा दिए जाने की बात कही गई है। यह भी पढ़ें : Realme Narzo 20 या Realme 7i, जानें कौन-सा फोन है बेहतर

5,000एमएएच बैटरी

शाओमी मी 10टी प्रो को 5,000एमएएच की बैटरी पर लॉन्च किया जा सकता है जिसके साथ फास्ट चार्जिंग तकनीक भी मौजूद रहेगी। बता दें कि मी10 अल्ट्रा को शाओमी ने 120वॉट फास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च किया था जो 50वॉट फास्ट वायरलेस चार्जिंग भी सपोर्ट करती है। इस फोन में रिवर्स वायरलेस चार्जिंग फीचर भी दिया गया है जो 10वॉट स्पीड पर काम करता है। यह देखते हुए उम्मीद की जा सकती है कि Xiaomi Mi 10T Pro में भी वायरलेस चार्जिंग देखने को मिलेगी। बहरहाल पुख्ता स्पेसिफिकेशन्स के लिए फोन लॉन्च का इंतजार करना होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here