लॉन्च होने के तीन महीने बाद बिकेगा Mi 11 Ultra, सच में थी परेशानी या फिर Xiaomi की कोई प्लानिंग

Mi 11 Ultra 5G फोन की सेल में हुई देरी की वजह Xiaomi द्वारा कोरोनावायरस बताया गया है, लेकिन फिर भी कई यूजर्स के पास सवाल है कि जब स्टॉक और शिपमेंट पर्याप्त नहीं ​थे तो शाओमी ने फोन को लॉन्च किया ही क्यों।

Join Us icon

Xiaomi ने अप्रैल महीने में ‘मी 11’ सीरीज़ को पेश करते हुए इंडिया में तीन पावरफुल स्मार्टफोन Xiaomi Mi 11X, Mi 11X Pro और Mi 11 Ultra लॉन्च किए थे। इन तीनों में से सबसे अधिक सुर्खियां मी 11 अल्ट्रा स्मार्टफोन ने बटोरी थी, क्योंकि दमदार स्पेसिफिकेशन्स और पावरफुल फीचर्स के साथ ही यह मोबाइल फोन डुअल डिसप्ले भी सपोर्ट करता है। लोगों को इस अनूठे फोन का बेसब्री से इंतजार था, लेकिन शाओमी का शायद कुछ ओर ही मंजूर था। यह मी फोन भारत में लॉन्च तो हुआ लेकिन भारतीयों के मिला नहीं। आज तीन महीने बाद शाओमी का मूड बदला है और कंपनी ने अनाउंस किया है कि Mi 11 Ultra की सेल 7 जुलाई को होगी।

Mi 11 Ultra की सेल की घोषणा करते हुए शाओमी इंडिया ने बताया है कि यह मोबाइल फोन आने वाली 7 जुलाई को भारत में सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। फोन की सेल कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट Mi.com के साथ ही Mi Home Store पर होगी। शाओमी ने यह भी साफ कर दिया है कि इस सेल में लिमिटेड यूनिटी की ब्रिकी के लिए उपलब्ध रहेगी। यानी जो पहले आएगा, वही पहले पाएगा। इस फोन की सेल में हुई देरी की वजह कंपनी द्वारा कोरोनावायरस बताया गया है, लेकिन फिर भी कई यूजर्स के पास सवाल है कि जब स्टॉक और शिपमेंट पर्याप्त नहीं थे तो शाओमी ने फोन को लॉन्च किया ही क्यों।

xiaomi-mi-11-ultra 5g phone-sale-in-india-from-7-july-price-offer

Xiaomi Mi 11 Ultra कीमत और ऑफर

Xiaomi Mi 11 Ultra को कंपनी की ओर से 69,999 रुपये की कीमत पर लॉन्च किया गया है तथा यह मोबाइल फोन 12GB RAM और 256GB storage सपोर्ट करता है। फोन की खरीद के दौरान एसबीआई क्रेडिट कार्ड का यूज़ करने पर 5,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाएगा। इसी तरह कंपनी की ओर से 1,999 रुपये का गिफ्ट कार्ड व 4,099 रुपये का वन टाईम स्क्रीन रिप्लेसमेंट भी दिया जा रहा है। इंडियन यूजर्स मी 11 अल्ट्रा को Ceramic White और Ceramic Black कलर में खरीद सकते हैं। यह भी पढ़ें : Redmi 8 में हुआ जोरदार धमाका, 4 साल की बच्ची हो गई घायल

Xiaomi Mi 11 Ultra की स्पेसिफिकेशन्स

मी 11 अल्ट्रा की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो यह मोबाइल फोन डुअल डिसप्ले सपोर्ट करता है। इस फोन में 6.81-इंच की 2K WQHD+ (3,200× 1,440 पिक्सल) E4 AMOLED डिसप्ले दी गई है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास Victus से प्रोटेक्टेड है तथा 120Hz रिफ्रेश रेट, 240Hz टच सैंपलिंग रेट तथा 551ppi पिक्सल डेंसिटी सपोर्ट करती है। इसके अलावा फोन के बैक पैनल पर 1.1 इंच की सेकेंडरी एमोलेड टच डिसप्ले दी गई है जो ऑलवेज़ ऑन-मोड और 450 निट्स ब्राइट्नेस सपोर्ट करती है।

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी 11 अल्ट्रा में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसमें एफ/1.95 अपर्चर वाले 50MP ISOCELL GN2 प्राइमरी सेंसर के साथ एफ/2.2 अपर्चर वाला 48MP Sony IMX586 अल्ट्रा-वाइड-लेंस और 48MP Sony IMX586 टेलीफोटो लेंस दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए यह स्मार्टफोन 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 11 अगस्त को है Samsung का सबसे बड़ा ईवेंट Galaxy Unpacked, Z Fold3 से लेकर Flip Phone तक होगी ये घोषणाएं

Mi 11 Ultra में क्वालकॉम ने अपने स्नैपड्रैगन 888 को प्लेस किया है। कंपनी के अनुसार स्नैपड्रैगन 888 में 25 फीसदी तक तेज CPU परफॉर्मेंस और 35 फीसदी तक ज्यादा तेज ग्राफिक्स के साथ 7.5 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड मिलती है। इसके अलावा स्नैपड्रैगन 888 में क्वॉलकॉम का 6th जेनरेशन AI इंजन के साथ Hexagon 780 AI प्रोसेसर है। Mi 11 Ultra में 67W वायर्ड के साथ 5,000mAh की बैटरी और वायरलेस फास्ट चार्जिंग है। साथ ही फोन में 10W रिवर्स वायरलेस चार्जिंग सपोर्ट है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here