
Xiaomi ने हाल में ही चीन में ब्रांड न्यू डिजाइन के साथ Civi सीरीज को लॉन्च किया है। शाओमी का कहना है कि डिज़ाइन के मामले में यह स्मार्टफोन अब तक का सबसे सुंदर है। अब रूमर्स की बात करें तो शाओमी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Xiaomi Mi 12 सीरीज को सिवि सीरीज के डिजाइन की तरह पेश किया जा सकता है। इसके साथ ही नई रिपोर्ट्स की बात करें शाओमी के अपकमिंग फ़्लैगशिप स्मार्टफोन के डिज़ाइन को लेकर दावा किया जा रहा है कि Mi 11 सीरीज की तुलना में Mi 12 स्मार्टफोन लुक के मामले में हल्का और पतला के साथ-साथ कई इंप्रूवमेंट्स के साथ पेश किया जा सकता है।
Xiaomi Mi 12 में मिलेगा क्रिमिक डिजाइन
अपकमिंग Xiaomi Mi 12 स्मार्टफोन को लेकर दावा किया जा रहा है कि इसका डुअल कोर मैटेरियल और डिजाइन स्कीम इसके ऊर्जा घनत्व को बड़ा सकते हैं। इस स्मार्टफ़ोन में 5000mAh की बैटरी दी जा सकती है। यानी इस स्मार्टफोन में बड़ी बैटरी के लिए बॉडी में पतला मैटेरियल इस्तेमाल किया जाएगा। शाओमी के इस स्मार्टफ़ोन का बैक पैनल क्रेमिक बैक पैनल में दिया जाएगा। शाओमी के फ़्लैगशिप स्मार्टफ़ोन के लिए यह पहली बार नहीं है। इससे पहले Mi MIX 4 फ्लैगशिप स्मार्टफोन को कंपनी क्रेमिक बॉडी के साथ पेश किया जा सकता है।
टिपस्टर Digital Chat Station की माने तो Xiaomi Mi 12 स्मार्टफोन में पतले बैजल और चिन दिया जा सकता है। इस फोन में यूजर को बेहतर व्यूविंग एक्सपीरियंस मिलता है।इसके साथ ही शाओमी के इस स्मार्टफोन में कर्व एज डिस्प्ले दिया जा सकता है। इसके साथ ही इस फोन में mi 11 के मुकाबले ज्यादा स्क्रीन टू बॉडी रेश्यो दिया जा सकता है।
Xiaomi Mi 12 स्पेसिफिकेशन्स
इसके साथ ही कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि शाओमी का अपकमिंग फ्लैगशिप स्मार्टफोन Qualcomm Snapdragon 898 चिपसेट के साथ पेश किया जाएगा। हालांकि अभी क्वालकॉम ने Snapdragon 898 चिपसेट को लॉन्च करने का ऐलान नहीं किया है। पिछले कुछ समय से क्वालकॉम के लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट के साथ सबसे पहले स्मार्टफोन शाओमी लॉन्च करती है। यह भी पढ़ें : OPPO Reno7 सीरीज परफॉर्मेंस के मामले होंगे दमदार, लॉन्च से पहले सामने आए चिपसेट की डिटेल्स
Xiaomi Mi 12 को लेकर आ रही रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि अपकमिंग स्मार्टफ़ोन में नया कैमरा सेटअप दिया जा सकता है। शाओमी के फ़ोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया जा सकता है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि इसमें 200 मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर दिया जा सकता है। फ़िलहाल शाओमी के अपकमिंग स्मार्टफ़ोन को लेकर ज़्यादा जानकारी उपलब्ध नहीं है। यह भी पढ़ें : Xiaomi ने Redmi Note 11 series के लॉन्च को किया टीज, दमदार फीचर के साथ जल्द देंगे दस्तक





















