शाओमी मी 5सी मेरी की पूरी स्पेसिफिकेशन्स आई सामने, जानें कैसा होगा यह फोन

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2016/11/Xiaomi-Mi-5c-leaked.jpg

शाओमी मी मैक्स के उन्नत वर्जन मी मैक्स 2 को लेकर हाल ही में सामने आई जानकारी के बाद अब शाओमी के ही स्मार्टफोन मी 5सी मेरी की स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा हुआ है। हालांकि इस फोन की लॉन्चिंग को लेकर कोई सूचना प्राप्त नहीं हुई है लेकिन फोन को जीएफएक्स बेंच पर देखा गया है।

1 मार्च को सेल के लिए उपलब्ध होगा शाओमी रेडमी नोट 4 का 4जी रैम वाला मेट ब्लैक मॉडल

जीएफएक्स बेंच पर लिस्ट किए गए फोटो को सबसे पहले टिप्सर रोनाल्ड क्वॉन्डट ने आज ट्विट किया। जिसके अनुसार शाओमी मी 5सी मेरी को शाओमी के ही पाइनकोन चिपसेट पर पेश किया जाएगा। इसके साथ ही फोन के बारे में कई बड़ी जानकारियां भी हैं।

शाओमी मी 5सी मेरी के नए लीक में इसे लेटेस्ट एंडरॉयड वर्जन 7.0 नुगट पर आधारित बताया गया है। इसके अनुसार शाओमी द्वारा यह फोन 2.1गीगाहर्ट्ज़ कोर्टेक्स ए53 आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ पाइनकोन चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है, जो माली टी860 से लैस होगा।

इस फोन में 1920X1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की डिसप्ले दी गई है। इस फोन में 3जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल मैमोरी देखने को मिल सकती है। फोटोग्राफी के लिए इस फोन में फ्लैश के सा​थ 12-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 8-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा देखने को मिल सकता है।

लॉन्च से पहले ही सामने आई एलजी जी6 की वास्तविक तस्वीर

इस फोन को लेकर पहले आए लीक्स के मुताबिक इसमें बेहद ही स्लीक ​डिजाइन व 2.5डी कर्व्ड स्क्रीन वाली नैरो बैजल डिसप्ले देखने को मिल सकती है तथा साथ ही इस बात की भी चर्चा है कि इस फोन में शाओमी का अपना चिपसेट मीयूआई 8 भी उपलब्ध हो सकता है। उम्मीद है कि शाओमी द्वारा मी 5सी मेरी को एमडब्ल्यूसी 2017 में लॉन्च किया जा सकता है।