
साल की शुरूआत में शाओमी ने अपनी रेडमी सीरीज़ में नोट 4 मॉडल को पेश किया था। भारत में इस फोन को तीन रैम वेरिएंट में लॉन्च किया गया है जो ड्रार्क ग्रे और गोल्ड कलर वेरिएंट में सेल के लिए लिस्ट हुए थे। अब कंपनी द्वारा ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से इस फोन के मेट ब्लैक कलर वेरिएंट को लॉन्च करने की घोषणा की गई है। कंपनी के अनुसार शाओमी रेडमी नोट 4 का मेट ब्लैक कलर वेरिएंट 1 मार्च से आॅनलाईन प्लेटफार्म पर सेल के लिए लिस्ट कर दिया जाएगा।
शाओमी इंडिया ने ट्वीटर अकाउंट के माध्यम से यह जानकारी दी है कि आगामी 1 मार्च को रेडमी नोट 4 का मेट ब्लैक कलर वेरिएंट सेल के लिए लिस्ट किया जाएगा। यह फोन मी.कॉम और ई-शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर दोपहर 12 बजे से 9,999 रुपये की शुरूआती कीमत से सेल के लिए उपलब्ध होगा।
#RedmiNote4 – Powerful. Dependable. Gorgeous. Make this captivating beauty yours today! Sale @ noon on https://t.co/cwYEXeds6Y & @Flipkart pic.twitter.com/ZBm3AvGtX3
— Redmi India (@RedmiIndia) February 22, 2017
शाओमी रेडमी नोट 4 की बात करें तो इसमें 5.5-इंच की 2.5डी कर्व्ड ग्लास फुल एचडी डिसप्ले दी गई है। यह फोन मीयूआई 8 पर आधारित एंडरॉयड आॅपरेटिंग सिस्टम 6.0 मार्शमेलो पर रन करता है जो 2.0 गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रेगन 625 चिपसेट पर कार्य करेगा।
फोटोग्राफी के लिए शाओमी रेडमी नोट 4 में 13-मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी ने अपने इस फोन को 4जी वोएलटीई पर पेश किया है जिसमें फिंगरप्रिंट सेंसर, आईआर ब्लास्टर जैसे फ़ीचर्स मौजूद है। पावर बैकअप के लिए कंपनी की ओर से इसमें 4,100एमएएच की बैटरी दी गई है।
आपको बता दें कि शाओमी रेडमी नोट 4 के 2जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 9,999 रुपये, 3जीबी रैम व 32जीबी मैमोरी वाले मॉडल की कीमत 10,999 रुपये तथा 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वाले मॉडल का मूल्य 12,999 रुपये है।



















