48एमपी कैमरा और 6जीबी रैम के साथ जल्द लॉन्च हो सकता है शाओमी मी 9 एसई, जानें क्या होंगे फीचर्स

Join Us icon

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी अपने मी 9एसई स्मार्टफोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। याद दिला दें कि पिछले महीने इस स्मार्टफोन को चीन की मार्केट में लॉन्च किया गया था। वहीं, अब यह डिवाइस शाओमी की ग्लोबल वेबसाइट पर नाम के साथ लिस्ट नजर आ रहा है। नाम के स्पॉट होने से इस बात की चर्चा जोरों पर है कि कंपनी अब जल्द ही मी 9 एसई को चीन के बाहर दूसरे मार्केट में लॉन्च करने की तैयारी कर रही है।

ग्लोबल मार्केट में लॉन्च किए जाने से इस फोन का रास्ता भारतीय मार्केट के लिए भी साफ हो जाएगा। चीन में इस डिवाइस को ब्लू, वॉइलट और ब्लैक कलर में पेश किया गया था। चीन में इसके 6जीबी रैम/64जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 1,999 युआन (लगभग 21,200 रुपए) और 6जीबी रैम/128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट की कीमत 2,299 युआन (लगभग 24,350 रुपए) है। इसे भी पढ़ें: शाओमी ला रहा सबसे ताकतवर 5जी फोन मी मिक्स 4, ट्रिपल कैमरे के साथ होगा स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर

हालांकि, कंपनी की ओर से इसकी लॉन्चिंग की अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। गौरतलब है कि शाओमी ने पिछले महीने मी 9 सीरीज के तीन नए स्मार्टफोन – शाओमी मी 9, मी 9 ट्रांसपेरेंट एडिशन, मी 9 एसई लॉन्च किए थे। इसे भी पढ़ें: शाओमी ने शुरू की ‘मी सुपर सेल’, जानें किस फोन पर मिलेगा कितना डिस्काउंट

हैंडसेट में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 712 प्रोसेसर दिया गया है। यह एक ऑक्टाकोर प्रोसेसर है। इसके अलावा मी 9 एसई में 5.97 इंच का फुल एचडी+ डिसप्ले दिया गया है। इसके अलावा फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट 6जीबी रैम/64जीबी इंटरनल स्टोरेज और 6जीबी रैम/128जीबी इंटरनल स्टोरेज वेरियंट में पेश किया गया था।

फोटोग्राफी के लिए फोन में में ट्रिपल रियर कैमरा (48एमपी + 13एमपी + 8एमपी) सेटअप है। साथ ही सेल्फी के लिए 20एमपी का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ आने वाले इस फोन में 3,070एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।

हाल ही में चीन की माइक्रोब्लगिंग वेबसाइट वीबो पर शाओमी ने एक टीजर जारी किया है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि कंपनी जल्द ही मी मिक्स 4 को पेश कर सकती है। दरअसल, वीबो पर एक फोटो शेयर की गई है। इस फोटो में मी मिक्स सीरीज के स्मार्टफोन्स दिखाई दे रहे हैं, जिसमें मी मिक्स, मी मिक्स 2 और मी मिक्स 3 के साथ एक और मॉडल है जिसमें नाम और डिजाइन नहीं दिखाया गया है। लेकिन, इसे देखकर पक्के तौर पर कहा जा सकता है कि यह फोन मी मिक्स मॉडल के अंर्तगत पेश किया जाएगा।

शाओमी के अपकमिंग फोन मी मिक्स 4 को लेकर कहा जा रहा है कि यहडिवाइस ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 855 एसओसी के साथ आएगा। वहीं, इस फोन की हाईलाइट बड़ी स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो होगी। बता दें कि शाओमी ने एमडब्ल्यूसी 2019 के मंच से अपना पहला 5जी फोन पेश किया था। शाओमी ने इस फोन को मी मिक्स 3 नाम दिया था। सबसे पहले फोन की 5जी कनेक्टिविटी की ही बात करें तो यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ आया था। क्वालकॉम का यह चिपसेट 5जी नेटवर्क सपोर्ट से लैस है। वहीं साथ ही इस फोन में एक्स50 मॉडम भी दिया गया है जो मी मिक्स 3 के इस वेरिएंट को 5जी सपोर्ट करने की क्षमता से लैस है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाओमी मी मिक्स 3 5जी फोन 2जीबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड देने में सक्षम है।

सोर्स

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here