
Xiaomi कई दिनों से टीज़ कर रही थी कि कंपनी 12 जून को अपने प्रोडक्ट पोर्टफोलियों में नए डिवाईस जोड़ते हुए Mi 9 सीरीज़ को पेश करेगी। वहीं आज कपंनी ने अंर्तराष्ट्रीय बाजार में Xiaomi Mi 9T स्मार्टफोन को लॉन्च कर दिया है। स्पेन के मैड्रिड शहर में ईवेंट का आयोजन पर शाओमी ने यह डिवाईस ग्लोबल मार्केट में पेश किया है। Xiaomi Mi 9T को कपंनी द्वारा हाल ही चीन में लॉन्च किए गए रेडमी सीरीज़ के Redmi K20 फोन के ही ग्लोबल वर्ज़न के रूप में पेश किया है।
स्पेसिफिकेशन्स
यह फोन 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर बना है जो 1,080 x 2,340 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की सुपर एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने इसे कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 6 से प्रोटेक्ट किया है। Xiaomi Mi 9T को शाओमी द्वारा इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है जो 7वीं जेनरेशन तकनीक से बना है। कंपनी की ओर से मी 9 सीरीज़ का यह फोन एंडरॉयड 9 पाई के साथ मीयूआई10 पर पेश किया गया है। यह भी पढ़ें : Samsung Galaxy M40 इंडिया में हुआ लॉन्च, ट्रिपल रियर कैमरे के साथ है 6जीबी रैम
Xiaomi Mi 9T में प्रोसेसिंग के लिए 8एनएम तकनीक पर बना क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट दिया गया है जो 2.2गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ काम करता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए यह फोन एड्रेनो 618 जीपीयू सपोर्ट करता है। Xiaomi ने Xiaomi Mi 9T को गेमिंग के शौकिन यूजर्स को ध्यान में रखकर बनाया है। इस फोन में गेम टर्बो 2.0 मोड दिया गया है जो बेहद ही स्मूथ और लैग फ्री गेमिंग परफॉर्मेंस देता है।
फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Xiaomi Mi 9T ट्रिपल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ एफ/1.7 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा सेंसर दिया गया है। इसी तरह फोन में एफ/2.4 अर्पचर वाला 13-मेगापिक्सल का वाइड एंगल लेंस और इतने ही अपर्चर की क्षमता वाला 8-मेगापिक्सल का टेलीफोटो लेंस दिया गया गया है। सेल्फी की बात करें तो Xiaomi Mi 9T एफ/2.0 अपर्चर वाला 20-मेगापिक्सल का पॉप-अप कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 6.3-इंच डिसप्ले और 4जीबी रैम के साथ आएगा Motorola One Action, जानें सभी स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi 9T 4जी फोन है जो डुअल सिम सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से इस फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। फोन का एक वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है वहीं दूसरे वेरिएंट में 6जीबी रैम के साथ ही 128जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी गई है। फोन में डुअल बैंड वाई-फाई, ब्लूटूथ, एनएफसी व यूएसबी टाईप-सी पोर्ट के साथ ही 3.5एमएम जैक भी दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए फोन में 18वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 4,000एमएएच की पावरफुल बैटरी दी गई है।
कीमत
Xiaomi Mi 9T के 64जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 329 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया गया है जो भारतीय करंसी अनुसार 25,800 रुपये के करीब है। इसी तरह फोन के 128जीबी स्टोरेज वेरिएंट की इंटरनेशनल कीमत 369 यूरो है जो भारतीय करंसी अनुसार 29,000 रुपये के करीब है। Xiaomi Mi 9T आने वाली 17 जून से पेरिस में ब्लू, ब्लैक और रेड कलर वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध होगा।



















