
Xiaomi घोषणा कर चुकी है कि कंपनी आने वाली 21 अगस्त को इंडिया में नया फोन लॉन्च करने जा रही है। इस दिन Xiaomi अपनी ‘मी सीरीज़’ का बढ़ाते हुए नया डिवाईस Mi A3 लॉन्च करेगी। गौरतलब है कि Xiaomi Mi A3 अंर्तराष्ट्रीय बाजार में पहले ही लॉन्च किया जा चुका है जिससे फोन की स्पेसिफिकेशन्स का ब्यौरा पहले से ही सबसे पास है। वहीं अब लॉन्च से पहले ही Xiaomi Mi A3 की कीमत भी सामने आ गई है। शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया ने Xiaomi Mi A3 की कीमत का खुलासा कर दिया है।
Xiaomi Mi A3 को लेकर अमेज़न ने काफी पहले ही प्रोडक्ट पेज बना दिया था जिससे पता चला था कि मी ए सीरीज़ का यह आगामी स्मार्टफोन अमेज़न पर ही एक्सक्लूसिव सेल के लिए उपलब्ध होगा। 21 अगस्त को इसी प्रोडक्ट पेज पर Mi A3 का लॉन्च ईवेंट भी लाईव दिखाया जाएगा। लेकिन फोन लॉन्च होने से पहले ही खबर सामने आ रही है कि अमेज़न ने गलती ने Mi A3 की कीमत को सार्वजनिक कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार अमेज़न की लाइटनिंग डील्स में Xiaomi Mi A3 स्मार्टफोन भी शामिल किया गया था। हालांकि खबर लिखे जाने तक अमेजन ने अपनी गलती सुधार ली लेकिन इस दरम्यान इंटरनेट पर Mi A3 की कीमत का स्क्रीनशॉट वायरल हो गया है। अमेजन ही इस लिस्टिंग में पता चला है कि इंडिया में Xiaomi Mi A3 को दो वेरिएंट्स में लॉन्च किया जाएगा। इस वेरिएंट्स में 4जीबी रैम + 64जीबी स्टोरेज और 6जीबी रैम + 128जीबी मैमोरी शामिल होंगे। यह भी पढ़ें : 29 अगस्त को लॉन्च हो सकती है Xiaomi Redmi Note 8 सीरीज़
कीमत की बात करें तो इंटरनेट पर शेयर हो रहे स्क्रीनशॉट में Xiaomi Mi A3 के 4जीबी रैम व 64जीबी मैमोरी वेरिएंट की कीमत 14,998 रुपये बताई गई है। तथा फोन के 6जीबी रैम व 128जीबी इंटरनल स्टोरेज वाले वेरिएंट का मूल्य 17,498 रुपये दिखाया गया है। इस लिस्टिंग में Mi A3 के तीन कलर वेरिएंट भी सामने आए हैं जिनमें Not Just Blue, More Than White और Kind of Grey कलर शामिल है। हालांकि इस लीक के बाद यह माना जा सकता है कि Xiaomi कंपनी अब Mi A3 की कीमत में थोड़ा फेरबदल कर सकती है।
स्पेसिफिकेशन्स
Xiaomi Mi A3 को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो पर पेश किया गया है जो 1560 x 720 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.088-इंच की एचडी+ एमोलेड डिसप्ले सपोर्ट करता है। कंपनी ने इस डिसप्ले को ड्रॉपनॉच डिसप्ले कहा है जो कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 से प्रोटेक्टेड है। यह फोन इन-डिसप्ले फिंगरप्रिंट सेंसर सपोर्ट करता है। कंपनी की ओर से Mi A3 को एंडरॉयड 9 पाई पर पेश किया गया है जो 2.0गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट पर रन करता है।
Mi A3 को स्पेन में कंपनी द्वारा 4जीबी रैम मैमोरी पर लॉन्च किया गया है जो 64जीबी मैमोरी और 128जीबी मैमोरी सपोर्ट करता है। इन दोनों ही वेरिएंट्स में स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 256जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। वहीं ग्राफिक्स के लिए Xiaomi Mi A3 में एड्रेनो 610 जीपीयू मौजूद है। फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो Mi A3 सेल्फी के लिए 32-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। यह भी पढ़ें : 6 Redmi स्मार्टफोन वेरिएंट्स के दाम किए कम, रिटेल स्टोर्स पर आज से ही लागू होगी नई कीमत
रियर कैमरा सेटअप की बात करें तो Xiaomi Mi A3 के बैक पैनल पर तीन कैमरा सेंसर्स दिए गए हैं। इनमें एफ/1.79 अपर्चर वाला 48-मेगापिक्सल का प्राइमरी सोनी सेंसर मौजूद है। इसके साथ ही शाओमी का यह नया फोन एफ/2.2 अपर्चर वाला 8-मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड सेंसर और 2-मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर सपोर्ट करता है। डुअल सिम, 4जी एलटीई के साथ ही पावर बैकअप के लिए Mi A3 क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,030एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।



















