
शाओमी एक ऐसी स्मार्टफोन कंपनी है जिसके सबसे ज्यादा फैन इंडिया में हैं। कम कीमत पर बेहतरीन स्पेसिफिकेशन्स देने वाली यह कंपनी अपने यूजर्स का भी खास ख्याल रखती है जो समय समय पर नई घोषणाएं करके उनमें उत्सुकता बनाए रखती है। ऐसी ही एक घोषणा शाओमी ने आज फिर की है। शाओमी ने आज एक हिंट दिया है कि कंपनी भारत में एक नया स्मार्टफोन लाने वाली है जिसमें तीन रियर कैमरा होंगे। हमारा मानना है कि शाओमी द्वारा इंडिया में लॉन्च किए जाने वाला फोन कोई ओर नहीं बल्कि Xiaomi Mi A3 होगा।
शाओमी ने आज अपनी इंडियन फोरम Mi Community पर एक नई पोस्ट शेयर की है। इस पोस्ट में Global Photography Contest की बात कही गई है। इस कॉटेस्ट के साथ ही कंपनी ने एक फोटो भी शेयर की है जिसमें ब्रह्मांड में मौजूद ग्रहों की कक्षा की तरह ही कई रिंग्स बनी है। इसमें दो गोलाकर रिंग हाईलाईट की गई है जिसपर तीन कैमरों की शेप बनाई गई है। इन तीन शेप्स में सिंगल कैमरा, डुअल कैमरा और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है।

Xiaomi की यह पोस्ट सामने आने के बाद यह पुख्ता हो गया है कि कपंनी बेहद जल्द भारत में कोई नया स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है और इस स्मार्टफोन में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जाएगा। शाओमी से जुड़ी तमाम रिपोर्ट्स और लीक्स को स्टडी करने के बाद हमनें निष्कर्ष निकाला है कि शाओमी द्वारा भारत में लाए जाने वाला यह स्मार्टफोन Xiaomi Mi A3 हो सकता है। हालांकि आपको यह भी बता दें कि साथ ही यह उम्मीदें भी लगाई जा रही है कि कंपनी शायद Mi 9 स्मार्टफोन भी भारत में पेश कर दे।यह भी पढ़ें : 18 मई से होगी 48-एमपी कैमरे और 4,020एमएएच बैटरी वाले Oppo F11 की सेल, कीमत होगी 19,990 रुपये
वहीं दूसरी ओर आज ही शाओमी इंडिया हेड मनु जैन ने अपने पर्सनल ट्वीटर हैंडल पर एक नया ट्वीट भी किया है जिसमें मनु के साथ ही Xiaomi CEO Lei Jun और शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट के सीईओ कल्याण कृष्णामूर्ति भी मौजूद है। इस ट्वीट में मनु जैन के लिखा है कि, ‘कोई शानदार घोषणा होने वाली है! जुड़े रहिए।’ मनु का यह ट्वीट भी इस बात की पुष्टि करता है कि शाओमी इंडिया में नया प्रोडक्ट लॉन्च करने की योजना बना रही है।
Met @Flipkart CEO Kalyan along with @leijun.#Flipkart has been an amazing partner of @XiaomiIndia since 2014. Our India launch was on Flipkart & it crashed during our 1st sale!? Our partnership is a bombshell ?
Some amazing announcements coming your way! Stay tuned.#Xiaomi pic.twitter.com/rDvkNGDdVz
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) May 8, 2019
मुन कुमार जैन के ट्वीट से यह भी साफ हो जाता है कि शाओमी द्वारा आने वाले दिनों में यदि Xiaomi Mi A3 लॉन्च किया जाता है तो यह स्मार्टफोन शॉपिंग साइट फ्लिपकार्ट पर ही सेल के लिए उपलब्ध होगा। इस फोन को लेकर हालांकि अभी तक कोई भी आफिशियल जानकारी या स्पेसिफिकेशन्स सामने नहीं आई है लेकिन यह पुख्ता हो गया है कि Xiaomi Mi A3 ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ लॉन्च होगा।


















