शाओमी मी मिक्स 2 की जानकारी हुई लीक, देखकर इस फोन को आप खुद ही वाह कहेंगे

Join Us icon

चीनी एप्पल कही जाने वाली कंपनी शाओमी 11 सि​तबंर को अपना सबसे सेक्सी लुक वाला स्मार्टफोन मी मिक्स 2 पेश करने वाली है। सेरेमिक बॉडी पर पेश किए जाने वाले इस फोन के लॉन्च से पहले ही इसकी फोटो लीक हो गई है। जिससे फोन के डिजाईन, डिसप्ले के साथ ही इसकी स्पेसिफिकेशन्स की भी जानकारी मिल रही है।

शाओमी ने लॉन्च किया भारत में अपना पहला डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन, एंडरॉयड वन के साथ ही बेहतरीन फीचर्स से है लैस

चीनी साइट वेईबो पर शाओमी मी मिक्स 2 की फोटो शेयर की गई है। फोटो में फोन का सिर्फ फ्रंट पैनल दिखाया गया है। इसमें फोन को पूरी तरह से बेज़ल फ्री दिखाया गया है। फोन पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है तथा उपरी कोने पर सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन को स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 95 प्रतिशत तक का है।

xiaomi-mi-mix-2-2

लीक के मुताबिक शाओमी मी मिक्स 2 में 6.2-इंच की 2के डिसप्ल देखने को मिल सकती है। यह फोन एंडरॉयड ओरियो पर पेश किया जा सकता है जो क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 836 चिपसेट पर रन करेगा। वहीं कंपनी की ओर से इस फोन को 8जीबी की रैम के साथ 128जीबी तथा 256जीबी के दो वेरिएंट में लॉन्च किया जा सकता है।

28 को लॉन्च होगा इनफिनिटी डिसप्ले वाला एम7 पावर, गैलेक्सी एस8 को देगा टक्कर

मी मिक्स 2 में 20-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है जो फेशियल रिक्ग्नाइज़ेशन तकनीक से लैस होगा। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दी जा सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अभी मी मिक्स 2 की स्पेसिफिकेशन्स को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है, ऐसे में 11 सितंबर को फोन के लॉन्च होने का इंतजान है।