
पिछले कई दिनों से चली आ रही खबर पर विराम लगाते हुए शाओमी ने आज भारत में अपना पहला डुअल कैमरे वाला फोन लॉन्च कर ही दिया है। हालांकि इस बात को लेकर काफी चर्चा थी कि कंपनी मी 5एक्स लॉन्च करेगी या एंडरॉयडवन डिवाइस ए1। तो आपको बता दूं कि शाओमी ने भारतीय बाजार में शाओमी मी ए1 मॉडल को लॉन्च किया है जिसे गूगल पार्टनरशिप के साथ पेश किया गया है। यह फोन 14,999 रुपये की कीमत पर 12 सितंबर से पहली बार सेल के लिए उपलब्ध होगा। इसे मी डॉट कॉम, फ्लिपकार्ट के साथ ही कंपनी के पार्टनर रिटेल स्टोर्स से खरीदा जा सकता है।
जियो का एक साल: क्या अगले एक साल में जियो पूरी करेगा ये पांच उम्मीदें
शाओमी मी ए1 कई मायनों में खास है। वहीं भारत में लगभग तीन साल बाद कोई फोन लॉन्च हो रहा है जो एंडरॉयडवन इंटीग्रेशन के साथ है। इससे पहले माइक्रोमक्स, कार्बन और स्पाइस जैसे भारतीय ब्रांड ने अपने एंडरॉयडवन फोन पेश किए थे। वहीं आज चीनी कंपनी ने गूगल के साथ मिलकर इस फोन को पेश किया है। एंडरॉयडवन का आशय है कि दो साल तक इस फोन एंडरॉयड अपडेट मिलेगा। आगे हमने शाओमी के इस फोन के बारे में विस्तार से बताया है।
डिजाईन: शाओमी मी ए1 को मैटल यूनिबॉडी डिजाइन में पेश किया गया है तथा यह आपको प्रीमियम अहसास कराता है।। बैक में आप दोहरे कैमरे को देख सकते हैं। फोन के रियर पैनल पर ही फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है तथा फोन के फ्रंट पैनल पर टच बटन मौजूद है। फोन को ब्लैक, गोल्ड और रोज़ गोल्ड कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है
जियो का एक साल: 12 महीने, 12 कमाल
डिसप्ले: इसे मैटल यूनिबॉडी डिजाईन पर पेश किया गया है। फोन में 1080 x 1920 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.5-इंच की फुलएचडी डिसप्ले दी गई है। स्क्रीन को स्कैच व खरोंचों से बचाने के लिए फोन को गोरिल्ला ग्लास से प्रोटेक्टेड है।
रैम व स्टोरेज : शाओमी मी ए1 को कंपनी की ओर से 4जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है। फोन की इंटरनल मैमोरी 64जीबी की है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये 128जीबी तक बढ़ाई जा सकती है।
सीपीयू: मी ए1 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर पेश किया गया है। फोन में आपको 2.0गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। यह प्रोससर काफी बेहतर माना जाता है और इसमें हीट होने की शिकायत भी कम है। वहीं ग्राफिक्स के लिए इसमें ऐड्रेनो 506जीपीयू भी मौजूद है।
सॉफ्टवेयर : यह फोन एंडरॉयड नुगट के साथ एंडरॉयडवन पर पेश किया गया है। यानि की यह फोन एंडरॉयड ओरियो रेडी है तथा दो साल तक एंडरॉयड के हर लेटेस्ट वर्ज़न पर अपडेट हो सकेगा।
कैमरा : शाओमी मी ए1 के कैमरे की चर्चा सबसे ज्यादा हो रही थी। फोटोग्राफी के लिहाज़ से यह फोन देश में लॉन्च हुए सभी शाओमी स्मार्टफोन से अलग है। इसके बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल वाईड एंगल व 12-मेगापिक्सल टेलीफोटो वाले दो रियर कैमरा सेंसर दिए गए हैं। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में 5-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा भी मौजूद है।
कनेक्टिविटी फीचर्स: दोहरा सिम आधारित इस फोन में 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही वाईफाई, इंफ्रारेड तथा ब्लूटूथ जैसे फीचर्स मौजूद है। फोन कें आपको आईआर ब्लास्टर भी मिलेगा जिससे कि आप फोन से ही अपने घर में मौजूद इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।
बैटरी: कंपनी ने इस फोन को 3,080एमएएच की बैटरी के साथ पेश किया है। हालांकि इससे पहले लॉन्च किए गए शाओमी रेडमी नोट 4 और रेडमी 4 को देखें तो यह उनसे काफी कम है। वहीं फोन में डाटा ट्रांसफर और चार्जिंग के लिए यूएसबी टाईप-सी पोर्ट मिलेगा।
























