
Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर अब तक कई लीक्स सामने आ चुके हैं जिनमें फोन की विभिन्न स्पेसिफिकेशन्स शेयर की गई है। Mi MIX 4 को लेकर कुछ लीक्स में यह तक कहा गया है यह दुनिया का पहला स्मार्टफोन हो सकता है जिसमें 108-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर देखने को मिलेगा। Xiaomi ने हालांकि अभी तक इस स्मार्टफोन कीे कोई भी डिटेल साझा नहीं की है लेकिन एक ताजा रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि कंपनी आने वाली 24 सितंबर को Mi MIX 4 से पर्दा उठाते हुए इसे टेक मंच पर पेश कर सकती है।
दरअसल Xiaomi 24 सितंबर को चीन के शंघाई शहर में एक ईवेंट का आयोजन कर रही है। शाओमी इस ईवेंट में कंपनी के लेटेस्ट यूजर इंटरफेस MIUI 11 को पेश करेगी। कुछ मीडिया रिपोर्ट्स का कहना है कि इसी दिन MIUI 11 के साथ Xiaomi Mi MIX 4 स्मार्टफोन की टेक जगत के सामने लाया जा सकता है। वहीं दूसरी ओर 24 सितंबर को आयोजित होने वाले ईवेंट में Mi 9s स्मार्टफोन को लॉन्च किए जाने की भी चर्चा है। Xiaomi ने हालांकि अभी तक इन दोनों ही फोन को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी है लेकिन अभी तक सामने आए लीक्स के अनुसार आगामी शाओमी फोन की स्पेसिफिकेशन्स हमने आगे लिखी है।
Xiaomi Mi MIX 4
लीक्स की मानें तो यह फोन सीरीज़ के अन्य स्मार्टफोंस की ही तरह बेहद ही शानदार स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो पर बनेगा। इस फोन में एमोलेड 2के रेज्ल्यूशन वाली डिसप्ले देखने को मिल सकती है जो एचडीआर10+ क्वॉलिटी प्रदान करेगी। वहीं लीक्स के मुताबिक Xiaomi Mi MIX 4 की डिसप्ले 120हर्ट्ज़ की रिफ्रेश रेट सपोर्ट करते हुए काम करेगी। यह भी पढ़ें : लॉन्च हुआ इंडिया का सबसे सस्ता 5000एमएएच बैटरी और 4जीबी रैम वाला फोन Infinix Hot 8, Xiaomi-Realme को मिलेगी टक्कर
Xiaomi Mi MIX 4 को लेकर कहा गया है कि यह स्मार्टफोन 12जीबी रैम मैमोरी सपोर्ट करेगा। वहीं फोन के इस वेरिएंट में 1टीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिलेगी। इसके साथ ही Mi MIX 4 में 2.96गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले आक्टाकोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम का सबसे पावरफुल और दमदार चिपसेट स्नैपड्रैगन 855+ दिया जा सकता है। यह शाओमी का पहला फोन हो सकता है जो MIUI 11 से लैस होगा।

Mi MIX 4 को लेकर चर्चा है कि यही फोन Xiaomi का पहला डिवाईस हो सकता है जो 108-मेगापिक्सल कैमरा सेंसर तकनीक को पेश कर दिया है। यह फोन Samsung ISOCELL Bright HMX तकनीक पर लॉन्च किया जा सकता है। इसके साथ ही मी मिक्स 4 में 12-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा, 16-मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड लेंस और एक पैरीस्कोप लेंस दिया जा सकता है। यह भी पढ़ें : 4500एमएएच बैटरी, 32-एमपी सेल्फी तथा 48-एमपी ट्रिपल रियर कैमरे के साथ 6 सितंबर को लॉन्च होगा Vivo Z1x
इस फोन में 4,500एमएएच की बैटरी दिए जाने की बात कही गई है। लीक में बताया गया है कि इस फोन की बैटरी 100वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट करेगी। यह फोन यूएफएस 3.1 स्टोरेज सपोर्ट करेगा तथा साथ ही Mi MIX 4 को आईपी68 रेटिंग के साथ बाजार में उतारा जा सकता है। बहरहाल फोन की स्पेसिफिकेशन्स को तब तब पुख्ता नहीं कहा जा सकता है जब तक की Xiaomi इसे टेक मंच पर पेश नहीं कर देती।





















