शाओमी ने चला अपना दाँव, लॉन्च हुआ मी मिक्स 3 5जी फोन ! क्या सैमसंग-वीवो को दे पाएगा टक्कर ?

Join Us icon

मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस का 2019 संस्करण शुरू हो चुका है। तमाम टेक कंपनियां अपनी तकनीक का प्रदर्शन करने के लिए कमर कस चुकी है। टेक दिग्गज सैमसंग और वीवो वैश्विक मंच पर अपने 5जी स्मार्टफोन को पेश कर चुकी है, जिन्होंने अपनी पहली झलक से ही टेक प्रेमियों को अपना दिवाना बना लिया है। वहीं अब चीन की एप्पल कही जाने वाली टेक कंपनी शाओमी ने भी दुनिया के सामने अपने 5जी फोन को पेश कर दिया है। कंपनी के पहले 5जी फोन से पर्दा उठाते हुए शाओमी ने मी मिक्स 3 को अंर्तराष्ट्रीय मंच पर लॉन्च कर दिया है।

शाओमी ने एमडब्ल्यूसी 2019 के मंच से अपना पहला 5जी फोन पेश कर दिया है। शाओमी ने इस फोन को मी मिक्स 3 नाम दिया है। सबसे पहले फोन की 5जी कनेक्टिविटी की ही बात करें तो यह फोन क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट पर पेश किया गया है। क्वालकॉम का यह चिपसेट 5जी नेटवर्क सपोर्ट के साथ आता है। वहीं सा​थ ही इस फोन में एक्स50 मॉडम भी दिया गया है जो मी मिक्स 3 के इस वेरिएंट को 5जी सपोर्ट करने की क्षमता से लैस करता है। आपको जानकर हैरानी होगी कि शाओमी मी मिक्स 3 5जी फोन 2जीबीपीएस तक की डाउनलोड स्पीड देने में सक्षम होगा।

xiaomi-mi-mix-5g-smartphone-launched-in-mwc-2019-after-samsung-vivo

शाओमी ने अपने 5जी फोन को लेकर कहा है कि उनका फोन 3 क्षेत्रों में सबसे आगे रहेगा। शाओमी का 5जी फोन इंटरनेट का यूज़ को फास्ट बनाएगा। कंटेंट अपलोड हो या डाउनलोड, दोनों ही स्थिति में 5जी इंटरनेट बेहद तेजी काम करेगा। दूसरे फायदे में फोन को सर्वर से कनेक्ट होने में बेहद ही कम समय लगेगा। यानि किसी भी वेबसाइट पर वेबपेज पर क्लिक करते ही बेहद तेजी से शाओमी फोन का नेटवर्क उस वेबपेज के सर्वर से कनेक्ट होगा और उस क्लिक का रिजल्ट सामने ला देगा। इसी तरह शाओमी 5जी फोन कनेक्टिविटी आप्शॅन्स को बढ़ाएगा और एक साथ कई डिवाईसेज़ पर काम किए जा सकेंगे। शाओमी 5जी फोन में हर ऐप और उसके डाटा का क्लाउड मैमोरी पर सेव किया जा सकेगा।

कीमत

कीमत की बात करें तो शाओमी ने मी मिक्स 3 5जी फोन को 599 यूरो की कीमत पर लॉन्च किया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार तकरीबन 48,000 रुपये है। ग्लोबल मंच पर यह फोन मई महीने से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगा। वहीं भारत आने में इस फोन को थोड़ा अधिक वक्त लग सकता है। उम्मीद है कि भारत में यह फोन वोडाफोन नेटवर्क के साथ उपलब्ध होगा। वहीं साथ ही रिलायंस जियो भी शाओमी मी मिक्स 3 5जी को आने वाले समय में अपने नेटवर्क पर उपलब्ध करा सकती हैं।

xiaomi-mi-mix-5g-smartphone-launched-in-mwc-2019-after-samsung-vivo

मी मिक्स 3 5जी

शाओमी के इस फोन को सेरॉमिक बॉडी पर बनाया गया है। फोन के चारों ओर बेहद ही हल्का का बॉडी पार्ट दिया है। मी मिक्स 3 5जी फोन के फ्रंट पैनल पर कोई भी फिजिकल बटन नहीं दिया गया है। वहीं फोन की डिसप्ले पर बेजल्स या कोई नॉच भी नहीं दी गई है। नॉच न होने के कारण फोन के फ्रंट पैनल पर सेल्फी कैमरा भी देखने को नहीं मिलेगा। सेल्फी कैमरे के लिए मी मिक्स 3 5जी मॉडल में स्लाईडर पैनल दिया गया है।

फोन का सेल्फी कैमरा यूज़ करने के लिए फोन के बैक पैनल को उपर की ओर पुश करना होगा जिससे फोन की बॉडी में मौजूद सेल्फी कैमरा फोन के टॉप पैनल से उपर उठ जाएगा और यूजर सेल्फी क्लिक कर पाएंगे। मी मिक्स 3 में को 19.5:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिसप्ले पर पेश किया गया है। इस फोन में 2340 X 1080 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 6.39-इंच की फुलएचडी+ एमोलेड डिसप्ले दी गई है।

xiaomi-mi-mix-5g-smartphone-launched-in-mwc-2019-after-samsung-vivo

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो मी मिक्स 3 ​डुअल रियर और डुअल सेल्फी कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर एफ/1.8 और एफ/2.4 अपर्चर वाले 12-मेगापिक्सल के दो कैमरा सेंसर दिए गए हैं जो एआई क्षमता से लैस है। फोन का रियर कैमरा वर्टिकल शेप में दिया गया है जो एलईडी फ्लैश से लैस है। वहीं फोन सेल्फी के लिए इस फोन का एक कैमरा सेंसर जहां 24-मेगापिक्सल का दिया गया है वहीं दूसरा कैमरा सेंसर 2-मेगापिक्सल का है। वहीं पावर बैकअप के लिए यह फोन 3,800एमएएच की बैटरी सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here