
शाओमी ने कम कीमत और ताकतवर स्पेसिफिकेशन्स के समायोजन से तेजी से स्मार्टफोन मार्केट में अपना कब्जा जमाया है। भारत के साथ साथ विश्व के अन्य बाजारों में भी शाओमी फोन यूजर्स की गिनती लगातार बढ़ रही है। शाओमी अपने स्मार्टफोंस को हर नई तकनीक और डिजाईन से लैस रखती है। अपने फैन्स को एक और तोहफा देते हुए शाओमी ने आज टेक मंच पर नया डिवाईस पेश किया है। शाओमी की ओर से ‘मी प्ले’ लॉन्च कर दिया है। मी प्ले के साथ ही शाओमी ने वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले सेग्मेंट में भी एंट्री कर ली है।
शाओमी ने अपने लेटेस्ट स्मार्टफोन ‘मी प्ले’ को आज चीनी बाजार में लॉन्च कर दिया है। मी प्ले शाओमी ब्रांड का पहला ऐसा स्मार्टफोन है जिसमें ‘वी’ शेप वाली नॉच दी गई है। यह फोन बेहद ही आर्कषक लुक व डिजाईन के साथ ही दमदार स्पेसिफिकेशन्स से लैस है। शाओमी ने अपने इस फोन को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली वॉटरड्रॉप नॉच डिसप्ले पर पेश किया है जो 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.84-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले सपोर्ट करती है। डिसप्ले पर तीन किनारें जहां बेजल लेस हैं वहीं नीचे की ओर हल्का सा बॉडी पार्ट दिया है।

मी प्ले की स्पेसिफिकेशन्स की बात करें यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर पेश किया गया है जो 2.3गीगाहर्ट्ज़ क्लॉक स्पीड वाले ऑक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ मीडियाटेक के लेटेस्ट चिपसेट एमटीके पी35 पर रन करेगा। शाओमी ने अपने इस फोन को 4जीबी रैम मैमोरी पर पेश किया है। मी प्ले 64जीबी की इंटरनल स्टोरेज सपोर्ट करता है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिये बढ़ाया जा सकता है।
शाओमी मी प्ले में ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू दिया गया है।फोटोग्राफी के लिए मी प्ले डुअल रियर कैमरा सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 2-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। वहीं फोन के फ्रंट पैनल पर एलईडी फ्लैश के साथ 8-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। शाओमी मी प्ले डुअल सिम के साथ यह फोन 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है।
सिक्योरिटी के लिए फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए मी प्ले में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ टर्बो चार्ज तकनीक वाली 3,000एमएएच की बैटरी दी गई है। चीन में यह फोन ब्लैक, ड्रीम ब्लू और डॉन गोल्ड कलर में सेल के लिए उपलब्ध होगा। कीमत की बात करें तो शाओमी मी प्ले को 1099 युआन की कीमत पर लॉन्च किया गया है। यह कीमत भारतीय करंसी अनुसार 11,200 रुपये के करीब है।





















Comments are closed.