
कुछ समय पहले ही शाओमी ने अपना शानदार स्मार्टफोन रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो लॉन्च किया है। वहीं रेडमी 4 सीरीज़ का नेक्स्ट फोन रेडमी 5 भी देश में लॉन्च के लिए तैयार है। भारत में तेजी से उभरी शाओमी कंपनी अपने यूजर्स को खास ध्यान रखती है। कंपनी के लगभग सभी डिवाईस देश में काफी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं अब अपने यूजर्स को एक और तोहफा देते हुए शाओमी ने भारत में लॉन्च हो चुके 22 स्मार्टफोन पर अपने लेटेस्ट यूजर इंटरफेस मीयूआई 9 की अपडेट जारी कर दी है।
शाओमी इंडिया के हेड मनु कुमार जैन ने अपने आॅफिशियल ट्वीटर हैंडल के जरिये इस बात की जानकारी दी है कि शाओमी के देश में लॉन्च हो चुके स्मार्टफोन्स पर नई यूजर इंटरफेस की अपडेट जारी कर दी गई है। शाओमी इंडिया की ओर से 4 साल पहले लॉन्च किए जा चुके स्मार्टफोन्स को भी इस लिस्ट में रखते हुए न सिर्फ नए बल्कि पुरानें यूजर्स को भी बेहतरीन तोहफा दिया है।
As promised, #MIUI9 is now available for all devices!@XiaomiIndia is committed to bringing the best and the latest OS to all our Mi Fans. That's why we're even updating the phones that were launched almost 4 years ago – Mi 3 and Redmi 1S.
Check it out: https://t.co/YZTpmp2Kx2 pic.twitter.com/oXi8jbbaEV
— Manu Kumar Jain (@manukumarjain) March 12, 2018
शाओमी इंडिया द्वारा मीयूआई 9 की लेटेस्ट अपडेट से लैस होने वाले स्मार्टफोंस की बात करें तो इस लिस्ट में रेडमी 2, रेडमी 2 प्राइम, रेडमी 4ए, रेडमी नोट प्राइम, मी 4आई, रेडमी 3एस, रेडमी 3एस प्राइम, रेडमी नोट 4जी, रेडमी 1एस, रेडमी नोट3, मी3, मी4, मी मैक्स, मी मैक्स प्राइम, रेडमी वाई1, रेडमी वाई1 लाइट, रेडमी 4, मी5, मी मिक्स2, मी मैक्स 2 और रेडमी नोट 4 शामिल है।
गौरतलब है कि शाओमी इंडिया द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कंपनी के वो सभी स्मार्टफोन शामिल किए जा चुके हैं जिनपर मीयूआई का नया वर्ज़न नहीं था। हाल ही में भारत में लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 और नोट 5 प्रो की बात करें तो कंपनी इन दोनों फोन को पहले ही मीयूआई 9 पर लॉन्च कर चुकी है।





















