
शाओमी ने अपनी Mi Max सीरीज के प्रोडक्शन को बंद करने का ऐलान कर दिया है। इस साल जून में शाओमी के को-फाउंडर और सीईओ लेइ जुन ने कहा था कि कंपनी अपनी Mi Max सीरीज का कोई भी स्मार्टफोन इस साल लॉन्च नहीं करेगी। वहीं, अब ऑफिशियल तौर पर कंपनी ने इस सीरीज को बंद करने की घोषणा कर दी है।
चीन की सोशल मीडिया साइट Weibo पर की गई एक पोस्ट के जवाब में रेडमी ब्रैंड के जनरल मैनेजर लू वीबिंग ने कहा कि कि कंपनी अपनी Mi Max सीरीज बंद करने जा रही है। दरअसल, वीबो पर एक पोस्ट करते हुए यूजर ने पूछा था कि शाओमी बड़ी स्क्रीन वाला अगला स्मार्टफोन कब लॉन्च करेगी। इसी पोस्ट के जवाब में कंपनी के जीएम ने कहा कि वे अब नई Mi Max सीरीज के स्मार्टफोन्स लेकर नहीं आएंगे। इसे भी पढ़ें: ऑनलाइन ठगी का एक और शिकार, अमेजन से मंगाया था Xiaomi Redmi 7, बिना फोन मिले ही बता दिया Delivered
गौरतलब है कि कुछ समय पहले सोशल मीडिया पर पोस्ट में जुन ने कहा था कि कंपनी अपना फोकस हाई-एंड फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स पर शिफ्ट कर रही है। कंपनी अपनी Redmi K20 सीरीज पर फोकस कर रही है और नए हैंडसेट लाने वाली है।
बता दें कि शाओमी इस महीने ही भारत में Mi Note 10 स्मार्टफोन लॉन्च करने वाली है। यह स्मार्टफोन पिछले महीने चीन में Mi CC9 के नाम से लॉन्च किया गया था। इस फोन की खासियत इसमें दिया जाने वाला दुनिया का पहला 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा होगा। इसे भी पढ़ें: Xiaomi Mi 10 Pro जल्द होगा लॉन्च, कंपनी के को-फाउंडर ने किया कॉन्फर्म
Mi Note 10 में 6.47 इंच का कर्व्ड फुल-एचडी+ (1080×2340 पिक्सल) ओलेड डिस्प्ले है। पिक्सल डेनसिटी 398 पीपीआई है। स्मार्टफोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 730जी प्रोसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम दिए गए हैं। फोन में 256 जीबी तक स्टोरेज है। Mi Note 10 की बैटरी 5,260 एमएएच की है जो 30 वॉट की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कंपनी ने रिटेल बॉक्स में 30 वॉट का चार्जर दिया है जो फोन को 65 मिनट में पूरा चार्ज कर देता है। कनेक्टिविटी फीचर्स में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11ए/बी/जी/एन/एसी, ब्लूटूथ 5.0 और जीपीएस है।





















