50X Zoom वाला स्मार्टफोन लाने वाला है शाओमी, क्या बन पाएगा स्मार्टफोन का किंग

Join Us icon

इस साल चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Huawei ने एक P30 Pro फोन लॉन्च किया था जिसमें काफी पॉप्युलर फीचर 50X Zoom दिया गया था। इसी नक्शे कदम पर चलते हुए Oppo ने अपने Reno 2 में भी इस फीचर को पेश किया। वहीं, अब जानकारी सामने आ रही है कि इंडिया में सबसे पॉप्यूलर चाइनीज स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी भी इस रेस में शामिल होने वाली है।

खबर है कि Xiaomi भी 50X Zoom फीचर वाला स्मार्टफोन पेश करने की प्लानिंग कर रही है। शाओमी के इस स्मार्टफोन में 5X ऑप्टिकल जूम के साथ 50X डिजिटल जूम भी दिया जाएगा। बता दें कि यह फीचर कंपनी के नए MIUI कैमरा ऐप में स्पॉट किया गया है और यह कैमरा ऐप MIUI 11 बीटा वर्जन का हिस्सा है।

इसके अलावा XDA Developers की रिपोर्ट की माने तो शाओमी के नए कैमरा ऐप में ‘Tele 5X’ नाम से जूम मोड होगा। इस मोड से साफ हो जाता है कि स्मार्टफोन में एक टेलिफोटो लेंस दिया होगा, जो 5X optical zoom में सक्षम होगा। इसे भी पढ़ें: डुअल कैमरे के साथ आया Xiaomi का सस्ता फोन Redmi 8, क्या Realme के लिए बन सकता है खतरा

इसके अलावा 50X डिजिटल जूम के लिए कैमरा ऐप में ultra tele नाम का मोड दिया होगा। हालांकि कंपनी की ओर से इस बात को लेकर कोई जानकारी सामने नहीं आई है। इससे कुछ रिपोर्ट्स सामने आई थी, जिसमें कहा गया था कि शाओमी 30fps फ्रेम रेट के साथ 8K विडियो रिकॉर्डिंग करने वाला फोन पेश करने वाली है। इसे भी पढ़ें: 64MP कैमरा और 8GB रैम के साथ भारत में 16 अक्टूबर को लॉन्च होगा Xiaomi Redmi Note 8 Pro

वहीं, अब 50X जूम वाले फोन की खबर सामने आने के बाद माना जा रहा है कि यह फोन ही 30fps फ्रेम रेट के साथ 8K विडियो रिकॉर्डिंग करने वाले फीचर से लैस होगा।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here