शाओमी का पोको एफ1 बना देश का नंबर वन स्मार्टफोन, वनप्लस 6 को पछाड़ा

Join Us icon

शाओमी ने पिछले साल भारतीय बाजार में अपना नया ब्रांड पोकोफोन के रूप में पेश किया था। पोको ब्रांड के साथ कंपनी की कोशिश हायर मीड बजट में अन्य कंपनियों को टक्कर देना त​था इस प्राइज़ रेंज में अपना वर्चस्व स्थापित करना था। पोको ब्रांड की शुरूआत पोको एफ1 स्मार्टफोन के साथ हुई थी। पोको एफ1 उस वक्त क्वालकॉम के सबसे ताकतवर चिपसेट स्नैपड्रैगन 845 पर लॉन्च हुआ था जिसने बाजार में आते ही सफलता के नए रिकॉर्ड बनाए थे। ता​कतवर स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन ने एक ​बार फिर खुद को नंबर वन साबित कर दिया है। आईडीसी द्वारा जारी एक ताजा रिपोर्ट में वनप्लस 6 को पीछे छोड़ते हुए पोको एफ1 भारत का नंबर वन स्मार्टफोन बन गया है।

बनाया नया रिकॉर्ड

बाजार की ​गतिविधियों पर बारीक नज़र रखने वाली इंटरनेशनल डाटा कॉर्पोरेशन यानि आईडीसी ने इंडियन स्मार्टफोन बाजार पर अपनी नई रिपोर्ट पेश की है। यह रिपोर्ट साल 2018 की आखिरी तिमाही की है जिसमें इंडियन स्मार्टफोन मार्केट में मोबाइल के ऑनलाइन बाजार का लेखा जोखा ​दिया गया है। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि इंडियन ऑनलाइन स्मार्टफोन मार्केट में 15,000 रुपये और इससे ज्यादा के बजट में पोको एफ1 की ब्रिकी सबसे ज्यादा हुई है और यह फोन इस सेग्मेंट में भारत का नंबर वन स्मार्टफोन बन गया है।

xiaomi-poco-f1-beats-oneplus-6-to-become-no-1-smartphone-in-15000-and-above-budget-in-online-sales-india

वनप्लस 6 को पछाड़ा

आईडीसी ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि साल 2018 के आखिरी तीन महीनों में भारत में ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर 15,000 रुपये और इससे उपर के बजट में बिके स्मार्टफोंस में पोको एफ1 को का शेयर सबसे ज्यादा रहा है। सभी स्मार्टफोंस में पोको एफ1 के हिस्से 22.5 प्रतिशत शेयर आए हैं। इस रेस में पोको एफ1 ने फ्लैगशिप कीलर कहे जाने वाले वनप्लस ब्रांड के वनप्लस 6 को पछाड़ा है। वनप्लस 6 के हिस्से 17.9 प्रतिशत मार्केट शेयर्स आए हैं जिससे साथ यह फोन दूसरे नंबर पर रहा है।

पोको एफ1 स्पेसिफिकेशन्स

पोको एफ1 को 19:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली बेजल लेस नॉच डिसप्ले पर पेश किया गया है। फोन में 416पीपीआई सपोर्ट व 1080 x 2246 पिक्सल रेज्ल्यूशन वाली 5.99-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। यह फोन एंडरॉयड 8.1 ओरियो आधारित मीयूआई 9.6 पर बना है तथा 10एनएम 2.8गीगाहर्ट्ज़ आॅक्टा-कोर प्रोसेसर के साथ क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट पर रन करता है। कपंनी ने पोको एफ1 को लिक्विड कूलिंग तकनीक के लैस कर बाजार में उतारा है जो हाई ग्राफिक्स गेम व हैवी प्रोसेसिंग के दौरान भी फोन को गर्म होने के रोकती है। वहीं ग्राफिक्स के लिए फोन में एड्रेनो 630 जीपीयू देखने को मिलेगा।

xiaomi-poco-f1-beats-oneplus-6-to-become-no-1-smartphone-in-15000-and-above-budget-in-online-sales-india

फोटोग्राफी सेग्मेंट की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक पैनल पर डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा मौजूद है। वहीं सेल्फी के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। पोको एफ1 में डुअल सिम सपोर्ट दिया गया है जो 4जी वोएलटीई सपोर्ट करता है। फोन के बैक पैनल पर जहां फिंगरप्रिंट सेंसर दि​या गया है वहीं यह फोन फेस अनलॉक फीचर भी सपोर्ट करता है। पावर बैकअप के लिए फोन में यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक वाली 4,000एमएएच की बैटरी दी गई है।

पोको एफ1 कीमत

इंडिया में पोको एफ1 तीन वेरिएंट में सेल के लिए उपलब्ध है। दो वेरिएंट जहां 6जीबी रैम के साथ 64जीबी और 128जीबी के स्टोरेज सपोर्ट करते हैं वहीं फोन का 8जीबी रैम वेरिएंट 256जीबी की स्टोरेज सपोर्ट करता है। कीमत की बात करें तो पोको एफ1 का 6जीबी/64जीबी स्टोरेज 19,999 रुपये तथा 8जीबी/128जीबी मैमोरी वेरिएंट 27,999 रुपये की कीमत पर सेल के लिए उपलब्ध है। वहीं 6जीबी/128जीबी स्टोरेज वेरिएंट को फिलहाल 20,999 रुपये की कीमत पर खरीदा जा सकता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here