शाओमी ब्रांड पोको ला रहा है नया स्मार्टफोन, वनप्लस 6टी कर सकता है छुट्टी

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2018/08/Poco-F1-3.jpg

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी शाओमी ने इस साल अपने नए सब-ब्रांड पोको के तहत पोको एफ1 फ्लैगशिप डिवाइस को लॉन्च किया था। कम कीमत में शानदार फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स से लैस इस स्मार्टफोन के बाद अब कंपनी अपने नए स्मार्टफोन को पेश करने के लिए तैयार है। इस बात की जानकारी पोको के जनरल मैनेजर मनमोहन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर दी है।

मनमोहन ने अपने ऑफिशियल ट्विटर हैंडल पर एक ट्विट किया है जिसमें उन्होंने कहा है “पिछला सप्ताह हमारे लिए काफी खास था। पोको एफ1 के लिए हमें कई अवॉर्ड और एप्रिशियेशन मिले। ऐसा लग रहा था कि क्रिसमस पहले आ गया हो।”

उन्होंने आगे लिखा है। “लेकिन यह यहीं खत्म नहीं होता। हमारे पास आपके लिए एक और सरप्राइस है। नया पोको फोन लॉन्च होने वाला है। क्या आप अनुमान लगा सकते हैं यह कब आएगा?”

इस बात की जानकारी मनमोहन ने क्रिसमस के मौके पर दी है। जाहिर तौर पर यह पोको के दिवानो के लिए एक अच्छी खबर होगी। लेकिन, फिलहाल पोको के नए स्मार्टफोन के लॉन्च की जानकारी ही सामने आई है। वहीं, हम उम्मीद कर सकते हैं कि पोको का अपकमिंग स्मार्टफोन इस साल लॉन्च किए गए एफ1 का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। हालांकि, ऑफिशियल तौर पर इस आने वाले डिवाइस के बारे में कोई जानकारी सामने नहीं आई है इसलिए अभी कुछ भी कहना मुश्किल होगा।

और भी कम हुई शाओमी फोन पोको एफ1 की कीमत, जानें क्या है नया प्राइस

अगर बात करें इस साल लॉन्च किए गए पोको एफ1 स्मार्टफोन की तो कंपनी इस डिवाइस के 6जीबी+128जीबी वेरिएंट, 6जीबी+64जीबी वेरिएंट और 8जीबी+256जीबी वेरिएंट को क्रमश: 22,999 रुपए, 19,999 रुपए व 27,999 रुपए में सेल कर रही है। इस डिवाइस को गेमिंग के दिवानों को ध्यान में रखते हुए पेश किया था, जिसकी कीमत में मार्केट में मौजूद दूसरे फ्लैगशिप स्मार्टफोन्स से काफी कम है।

शाओमी का न्यू ईयर धमाका, एक साथ 10 स्मार्टफोन वेरिएंट्स के दाम किए 2,000 रुपये तक कम

पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन्स
अगर बात करें शाओमी पोको एफ1 की स्पेसिफिकेशन्स की तो इसमें 6.18-इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले दी गई है। डिवाइस एंडरॉयड 8.1 ओरियो पर काम करता है। वहीं, इस डिवाइस का खासियत यह है कि यह क्वालकॉम के लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 845 प्रोसेसर पर आधारित है। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,000 एमएएच की दमदार बैटरी मौजूद है।

फोटोग्राफी की बात करें तो फोन में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। बैक में डुअल एलईडी फ्लैश के साथ 12-मेगापिक्सल का प्राइमरी और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इस फोन में एलईडी फ्लैश के साथ 20-मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है।

कनेक्टिविटी के लिए पोको एफ1 में डुअल सिम सपोर्ट,4जी वोएलटीई सपोर्ट और यूएसबी टाइप-सी पोर्ट के साथ क्विक चार्ज 3.0 तकनीक है। फोन में सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर और फेस अनलॉक फीचर मौजूद है।