Redmi 10 (2022) और Redmi 10 Prime (2022) भी होंगे इंडिया में लॉन्च, ये डिटेल्स आई सामने

Join Us icon

Xiaomi ने इंडिया में अपना नया स्मार्टफोन Redmi Note 11T 5G लॉन्च किया है जो 16,999 रुपये की कीमत पर देश में सेल के लिए उपलब्ध होगा। चीन में लॉन्च हुए स्मार्टफोंस को मिलाकर यह ‘रेडमी नोट 11’ सीरीज़ का चौथा स्मार्टफोन है। वहीं अब रेडमी ब्रांड को लेकर भी खबर आ रही है कि कंपनी दो नए मोबाइल फोन Redmi 10 (2022) और Redmi 10 Prime (2022) पर काम कर रही है और ये रेडमी फोन बेहद जल्द टेक मार्केट में एंट्री ले सकते हैं।

Redmi 10 (2022) और Redmi 10 Prime (2022) के लॉन्च की जानकारी फिलहाल लीक के जरिये ही सामने आई है। टिपस्टर कैस्पर के अनुसार रेडमी 10 (2022) सीरीज़ के दो स्मार्टफोन इंडिया में लॉन्च किया जा सकते हैं। इनमें से रेडमी 10 2022 बीते दिनों चीन में लॉन्च हुए Redmi Note 11 4G फोन का ग्लोबल वर्ज़न हो सकता है। वहीं रेडमी 10 प्राइस 2022 की स्पेसिफिकेशन्स इत्यादि को लेकर अभी कोई जानकारी प्राप्त नहीं हो पाई है।

Redmi 10 (2022) की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 10 (2022) फोन के लेकर कहा गया है कि यह कंपनी इस तीन वेरिएंट्स में लॉन्च करेगी। फोन के बेस वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी की इंटरनल स्टोरेज दी जा सकती है। वहीं दूसरे वेरिएंट में 4 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज तथा सबसे बड़े वेरिएंट में 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी की इंटरनल स्टोरेज देखने को मिल सकती है। लीक की मानें तो यह फोन ब्लू, ग्रे और वाइट कलर ऑप्शन में लॉन्च किया जाएगा।

Xiaomi Redmi Note 11 4G phone launched know specs price sale

Redmi 10 (2022) को लेकर बताया गया है कि यह स्मार्टफोन ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप पर लॉन्च होगा। इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी रियर कैमरा सेंसर दिया जा सकता है जो Samsung S5KJN1 या फिर OmniVision OV50C40 सेंसर होगा। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल का Sony IMX355 सेंसर और 2 मेगापिक्सल का थर्ड लेंस इस स्मार्टफोन में देखने को मिल सकता है।

Redmi Note 11 4G की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी नोट 11 4जी फोन की बात करें तो इसे 6.5 इंच की फुलएचडी+ डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 से प्रोटेक्टेड है तथा 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट व 180हर्ट्ज़ टच सेंपलिंग रेट पर काम करती है। एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 12.5 के साथ यह फोन मीडियाटेक हीलियो जी88 चिपसेट पर रन करता है, जिसमें ग्राफिक्स के लिए माली जी52 जीपीयू दिया गया है। सिक्योरिटी के लिए फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर इम्बेडेड पावर बटन दिया गया है

Xiaomi Redmi Note 11 4G phone launched know specs price sale

फोटोग्राफी के लिए रेडमी नोट 11 के ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर, 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो लेंस दिया गया है। सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 11 4G फोन 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है। वहीं पावर बैकअप के लिए इस फोन में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 18वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक तथा 9वॉट रिवर्स चार्जिंग तकनीक से लैस है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here