
Xiaomi ने अपनी बजट स्मार्टफोन सीरीज Redmi 10 को लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने सबसे पहले मलेशिया में Redmi 10 स्मार्टफोन को लॉन्च किया है, जो कंपनी के पिछले साल लॉन्च किए Redmi 9 का सक्सेसर स्मार्टफोन है। पिछले साल के मुकाबले Redmi 10 में कंपनी ने कई सारे अपग्रेड किए हैं, जिसमें हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, बेहतर प्रोसेसर, और अपग्रेडेड कैमरा शामिल हैं। लेटेस्ट Redmi 10 स्मार्टफोन में कंपनी ने 90Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले, AI-ड्राइवन 50-मेगापिक्सल क्वाड रियर कैमरा सेटअप, मीडियाटेक का Helio G88 चिपसेट, दमदार बैटरी और फास्ट चार्ज सपोर्ट के साथ पेश किया है। यहाँ हम आपको Redmi 10 स्मार्टफ़ोन की क़ीमत और स्पेसिफिकेशन्स के बारे में बता रहे हैं।
Redmi 10 स्पेसिफिकेशन्स और फीचर्स
Xiaomi Redmi 10 स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.5-इंच का IPS LCD डिस्प्ले दिया है जिसका रिफ़्रेश रेट 90Hz है। इसके साथ ही आस्पैक्ट रेश्यो 20:9 है। इस डिस्प्ले में सेल्फ़ी कैमरा के लिए पंच होल कटआउट दिया गया है। इसके साथ ही फ़ोन में गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलता है।

Redmi 10 : 50MP क्वाड रियर कैमर
कैमरा स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो इस फोन क्वाड रियर कैमरा सेटअप मिलता है, जिसका प्राइमरी कैमरा 50-मेगापिक्सल का है, जिसके साथ 8-मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड लेंस, 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल का डेप्थ सेंसर कैमरा दिया गया है। रेडमी के इस फ़ोन में 8 मेगापिक्सल का फ़्रंट कैमरा मिलता है।

Helio G88 चिपसेट वाला पहला स्मार्टफोन
लेटेस्ट Redmi 10 स्मार्टफोन मीडियाटेक का Helio G88 चिपसेट दिया है। इस चिपसेट के साथ यह पहला स्मार्टफोन है। रेडमी के इस फोन में 6GB तक की LPDDR4x RAM और 128GB तक की eMMC स्टोरेज दी गई है। शाओमी के इस स्मार्टफोन 5,000mAh की बैटरी दी गई है जो 18W फास्ट चार्ज सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन में USB Type-C पोर्ट और 9W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है।

शाओमी का यह फोन Android 11 पर आधारित MIUI 12.5 पर रन करता है। इस फोन में डुअल स्पीकर, डुअल 4G VoLTE, Wi-Fi 5, Bluetooth 5.0, GPS, IR blaster, Qj 3.5mm ऑडियो जैक दिया गया है। इस फोन के दाई ओर पावर बटन में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है। यह भी पढ़ें : Realme GT Master Edition यूनीक डिजाइन, 32MP सेल्फी कैमरा और Snapdragon 778G 5G चिपसेट के साथ लॉन्च, जानें कीमत और खूबियां
Redmi 10 कीमत

शाओमी ने मलेशिया में Redmi 10 स्मार्टफोन को दो वेरिएंट में लॉन्च किया है। इस स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 4GB RAM + 64GB स्टोरेज और दूसरा वेरिएंट 6GB RAM + 128GB स्टोरेज के साथ पेश किया है। दोनों वेरिएंट्स की कीमत की बात करें तो ये क्रमश: 649 RM (करीब 11,300 रुपये) और 749 RM (करीब 13,000 रुपये) है। Redmi 10 स्मार्टफोन तीन कलर ऑप्शन कार्बन ग्रे, पेब्बल व्हाइट और सी ब्लू कलर में ख़रीदा जा सकता है। यह भी पढ़ें : Realme Book Slim प्रीमियम डिजाइन के साथ लॉन्च, मिलेगी दमदार परफॉर्मेंस, यहां जानें सब कुछ





















