सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट हुआ Redmi 10A

Join Us icon

Xiaomi को लेकर खबर आई है कि कंपनी का रेडमी ब्रांड अपने नए स्मार्टफोन पर काम कर रहा है जो Redmi 10A नाम के साथ मार्केट में एंट्री लेगा। कंपनी ने हालांकि भी तक रेडमी 10ए को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं नहीं दी है लेकिन यह रेडमी फोन विभिन्न सर्टिफिकेशन्स साइट्स पर लिस्ट हो गया है। 220233L2 मॉडल नंबर के साथ स्पॉट किए जा रहे Redmi 10A की कई डिटेल्स व स्पेसिफिकेशन्स सामने आ चुकी है और अब उम्मीद है कि यह स्मार्टफोन जल्द ही लॉन्च कर दिया जाएगा।

Redmi 10A की स्पेसिफिकेशन्स

रेडमी 10ए को लेकर कहा जा रहा है कि यह मोबाइल फोन एंडरॉयड 11 ओएस पर लॉन्च होगा मीयूआई के साथ काम करेगा। वहीं प्रोसेसिंग के लिए इस इस रेडमी फोन में मीडियाटेक हीलियो जी25 चिपसेट दिया जा सकता है। लीक्स व सर्टिफिकेशन्स के अनुसार Redmi 10A स्मार्टफोन 2 जीबी रैम, 3 जीबी रैम और 4 जीबी रैम पर लॉन्च होगा और 32 जीबी स्टोरेज, 64 जीबी मैमोरी तथा 128 जीबी स्टोरेज सपोर्ट करेगा।

Xiaomi Redmi Note 11 and 11s launched know specs price sale
Redmi Note 11

Redmi 10A में फोटोग्राफी के लिए डुअल रियर कैमरा दिए जाने की बात सामने आई है। फोन के बैक पैनल पर 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर और 2 मेगापिक्सल का सेकेंडरी सेंसर दिया जा सकता है। इसी तरह सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए रेडमी 10ए स्मार्टफोन को 13 मेगापिक्सल के ही फ्रंट कैमरा से लैस कर लॉन्च किया जा सकता है। आशा है कि शाओमी आने वाले दिनों में इस रेडमी फोन पर से पर्दा उठा देगी।

Redmi Note 11

शाओमी रेडमी नोट 11 आज से ही भारत में सेल के लिए उपलब्ध हुआ है। इस फोन के 4 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 13,499 रुपये, 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 14,499 रुपये तथा 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को 15,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। एंडरॉयड 11 आधारित मीयूआई 13 के साथ यह स्मार्टफोन क्वॉलकॉम स्नैपड्रैगन 680 चिपसेट पर रन करता है। यह भी पढ़ें : 108MP Camera और 11GB RAM की ताकत के साथ भारत में लॉन्च हुआ Redmi Note 11S, जानें क्या है इसका प्राइस

Redmi Note 11 को 6.43 इंच की फुलएचडी+ पंच-होल एमोलेड डिसप्ले पर लॉन्च किया गया है जो 90हर्ट्ज़ रिफ्रेश रेट पर काम करती है। यह फोन आईपी53 रेटिड है तथा 3.5एमएम जैक व आईआर ब्लास्टर समेत बेसिक कनेक्टिविटी फीचर्स सपोर्ट करता है। सिक्योरिटी के लिए जहां फोन के साईड पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है वहीं पावर बैकअप के लिए रेडमी नोट 11 में 5,000एमएएच की बैटरी दी गई है जो 33वॉट फास्ट चार्जिंग तकनीक सपोर्ट करती है।

Xiaomi Redmi 10A specification leaked Redmi Note 11 sale starts in india know price offer

फोटोग्राफी के लिए इस रेडमी फोन में क्वॉड रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जो 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर सपोर्ट करता है। इसके साथ ही फोन के बैक पैनल पर 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस 2 मेगापिक्सल मैक्रो कैमरा और 2 मेगापिक्सल डेफ्थ सेंसर मौजूद है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए Redmi Note 11 स्मार्टफोन 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा सपोर्ट करता है।

LEAVE A REPLY
Please enter your comment!
Please enter your name here