
लगता है स्मार्टफोन को लेकर शाओमी जबरदस्त की तैयारी कर रहा है। पिछले कुछ दिनो में शाओमी के एक बात एक कई फोन की जानकारी सामने आई है। हाल में शाओमी मी 6 और रेडमी 5 के बारे में सुनने को मिला था। वहीं आज शाओमी रेडमी 5 की जानकारी सामने आई है। इस फोन को चीनी सर्टिफिकेशन साइट टेना पर देखा गया है।
मार्च में लॉन्च होगा असूस का एक और स्मार्टफोन
माय ड्रायवर्स की रिपोर्ट के अनुसार टेना पर रेडमी 5 को एमएई136 मॉडल नंबर से लिस्ट किया गया है, जहां इसकी फोटोज़ के साथ फोन के कुछ फ़ीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स भी शेयर किए गए है। इस लीक के अनुसार रेडमी 5 मेटल बॉडी वाला फोन होगा और इसमें 5-इंच की टचस्क्रीन दी जाएगी। फोन के कॉर्नर एंटिना बेंड के साथ राउंड शेप में होंगे।

यह फोन डुअल सिम सपोर्टिड होगा। उम्मीद की जा सकती है कि दोनों सिम स्लॉट 4जी वोएलटीई सपोर्ट करेंगे। लीक में बताया गया है कि फोन का डायमेंशन 139.24 x 69.94 x 8.65एमएम का होगा तथा इसमें पावर बैकअप के लिए 4,000एमएएच की ताकतवर बैटरी दी जाएगी। यह फोन फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस होगा।
आधे से भी कम दाम में उपलब्ध हुआ इंटेक्स का यह 4जी फोन
लीक में फोन की रैम-स्टोरेज, प्रोसेसर तथा कैमरा को लेकर कोई भी जानकारी अबतक सामने नहीं आई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि यह स्मार्टफोन शाओमी द्वारा जल्द ही पेश कर दिया जाएगा।


















