शाओमी रेडमी 4 ने रचा इतिहास, सिर्फ 30 दिन में बिके 10 लाख से ज्यादा फोन

Join Us icon

चीनी एप्पल कही जाने वाली कंपनी शाओमी ने गत 16 मई को भारत में अपना बजट स्मार्टफोन रेडमी 4 लॉन्च किया था। इस फोन की पहली सेल 23 मई को शुरु हुई थी। फोन के लॉन्च के वक्त शायद कंपनी को भी यह अंदाजा नहीं रहा होगा कि यह फोन सिर्फ एक माह में सेल के सारे रिकार्ड तोड़ देगा। जी हां, शाओमी रेडमी 4 ने महज़ एक माह में ही आॅनलाईन प्लेटफार्म पर 10 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचने का कीर्तिमान स्थापित किया है।

फेसबुक मैसेंजर को और मजेदार बनाएंगे ये नए फीचर्स

शाओमी ने आधिकारिक तौर पर इस बात की पुष्टि करते हुए कहा है कि भारत में शाओमी रेडमी 4 की 10 लाख से ज्यादा यूनिट बेची जा चुकी है। 23 मई को पहली सेल के बाद बीते 30 दिनों में रेडमी 4 ने शॉपिंग साइट अमेज़न इंडिया और कंपनी की आॅफिशियल वेबसाइट मी डॉट कॉम के जरिये 10 लाख से ज्यादा की ब्रिकी की है। आपको बता दें कि रेडमी 4 की पहली फ्लैश सेल में ही महज़ 8 मिनट में फोन की 2.5 लाख यूनिट बिक गई थी।

xiaomi-redmi-4

गौरतलब है कि शाओमी रेडमी 4 के अलावा रेडमी नोट 4 ने भी अपनी 10 लाख यूनिट की सेल 45 दिनों में कर ली थी। वहीं कंपनी के अनुसार शाओमी रेडमी 3एस और शाओमी रेडमी 3एस प्राइम के अब तक 40 लाख से ज्यादा हैंडसेट बेचे जा चुके हैं।

अपने चोरी हुए फोन पता कर सकते हैं लोकेशन और आईएमईआई नंबर

भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। 3जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले मॉडल के लिए आपको 8,999 रुपये चुकाने होंगे, जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन की फुल स्पेसिफिकेशन्स जानने के लिए यहां क्लिक करें : शाओमी रेडमी 4