जानें शाओमी रेडमी 4 की 20 बड़ी बातें क्यों खास है यह फोन

Join Us icon

शाओमी रेडमी 4 को कल भारत में लॉन्च कर दिया गया है। इस फोन को लेकर भारतीय उपभोक्ताओं में बेहद उत्साह है और लोग फोन के बारे में जानना चाहते हैं कि कैसा है, कैसा दिखता है और इसकी खासियत क्या है? हमारी भी कोशिश यही होती है अपने पाठकों को स्पष्ट जानकारी दी जाए। ऐसे में हमने आज शाओमी रेडमी 4 के 20 बड़ी खासियतों का ​जिक्र किया है। इनके माध्यम से आप फोन के बारे में पूरी जानकारी पा सकते हैं।

1. मैटल बॉडी: शाओमी रेडमी 4 की बॉडी फुल मैटल की बनी है और कम कीमत का यह फोन आपको बेहतरीन अहसास करता है। इसके कोनें कर्व हैं और ​जिसकी वजह से पकड़ने में शानदार अहसास कराता है।

2. 5-इंच डिसप्ले: शाओमी रेडमी 4 में 5-इंच की एचडी डिसप्ले है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन 1280×720 पिक्सल है। फोन की स्क्रीन रेमिनेटेड है लेकिन कंपनी ने यह जानकारी नहीं दी गोरिल्ला ग्लास है या फिर ड्रैगन ट्रेल।

मोटो जी5 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस 2, क्या चीनी फोन को टक्कर दे पाएगा यह भारतीय ब्रांड

3. 2.5डी कर्व्ड डिसप्ले: फोन में 2.5डी कर्व्ड ग्लास​ डिसप्ले है जो न सिर्फ इसे मजबूती प्रदान करते हैं बल्कि आपको अच्छा अहसास भी कराएंगे। इतने कम रेंज के फोन में साधारणत: आपको यह फीचर नहीं मिलेगा।
xiaomi-redmi-4
4. फिंगरप्रिंट सेंसर: शाओमी रेडमी 4 को सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। फोन के पिछले पैनल में यह सेंसर है और जो काफी तेजी से कार्य करता है।

एक्सक्लूसिव: भारत में नोकिया 6 लॉन्च होने से पहले देखें इस फोन की एक झलक

5. आईआर ब्लास्टर: इस फोन में आईआर ब्लास्टर दिया गया है जिसके माध्यम से फोन का उपयोग आप यूनिवर्सल रिमोट के रूप में कर सकते हैं। आप अपने फोन से ही टीवी, एसी और म्यूजिक प्लेयर सहित अन्य डिवाइस को कंट्रोल कर सकते हैं।

6. 13-एमपी कैमरा: शाओमी रेडमी 4 को ​13-मेगापिक्सल के रियर कैमरे के साथ पेश किया गया है। कैमरे के साथ आपको पीडीएएफ तकनीक मिलेगी जो बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी के लिए जानी जाती है।

7. 5-एमपी सेल्फी: इस फोन में 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन में 2.2/एफ अपर्चर वाला लेंस है दिया गया है जो बेहतर सेल्फी के साथ 1080 पिक्सल पर वीडियो रिकॉर्ड करने में भी सक्षम है।

xiaomi-redmi-4-launch 91Mobiles

8. लाइट मोड: शओमी रेडमी 4 में लाइट मोड फीचर दिया गया है जो बुजुर्गों या उन लोगों के लिए काफी फायदेमंद है जिन्हें रोशनी की समस्या है। लाइट मोड में फॉन्ट बड़े हो जाते हैं और देखना आसान होता है।

9. डुअल प्रोफाइल: शाओमी रेडमी 4 में आपको डुअल प्रोफाइल सपोर्ट मिलेगा जहां आप एक फोन में दो व्हाट्सऐप और दो प्ले स्टोर जैसे फीचर का उपयोग कर कसते हैं।

10. स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट: शाओमी रेडमी 4 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है जो कम कीमत में फोन में भी आपको बेहतरीन प्रोसेसिंग का अनुभव देता है।

11. एड्रीनो 505 जीपीयू: रडमी 4 में ​गेमिंग का भी विशेष ख्याल रखा गया है। फोन में क्वालकॉम एड्रीनो 505 जीपीयू दिया गया है जो आपके गेमिंग और ऐप उपयोग के दौरान शानदार ग्राफिक्स का अहसास कराएगा।

xiaomi-redmi-4-front

12. 4जीबी रैम: शाओमी रेडमी 4 को 2जीबी, 3जीबी और 4जीबी रैम मैमोरी के साथ पेश किया गया है। अर्थात आप फोन में मल्टीटास्किंग के अलावा आराम से भारी भरकम ऐप का उपयोग कर सकते हैं फोन हैंग नहीं होगा। रेडमी सीरीज का यह पहला मॉडल है जिसे 4जीबी रैम के साथ लॉन्च किया गया है।

13. 64जीबी मैमोरी: यह फोन 16जीबी, 32जीबी और 64जीबी मैमोरी आॅप्शन के साथ उपलब्ध है। इसके अलावा आपको मैमोरी कार्ड सपोर्ट भी मिलेगा।

14. डुअल सिम: शाओमी के दूसरे फोन की तरह इस में भी दोहरा सिम सपोर्ट है और आप दोनों स्लॉट में नैनों सिम का प्रयोग कर सकते हैं। हालांकि यह थोड़ी कमी यह कही जा सकती है कि दूसरा स्लॉट हाईब्रीड है जहां आप सिम कार्ड या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का उपयोग कर सकते हैं।

xiaomi-redmi-4-tesear

15. डुअल 4जी वोएलटीई: शाओमी रेडमी 4 में डुअल 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। फोन के दोनों स्लॉट में 4जी डाटा का उपयोग कर सकते हैं लेकिन याद रहे कि एक समय में एक ही सिम पर डाटा का उपयोग किया जा सकता है।

16. ओटीजी: शाओमी रेडमी 4 में माइक्रो यूएसबी 2.0 है और खास बात यह कही जा सकती है कि इसमें यूएसबी ओटीसी सपोर्ट दिया गया है जहां आप फोन के साथ दूसरे एक्सटर्नल डिवाइस का उपयोग कर सकते हैं।

17. 4100 एमएएच बैटरी: शाओमी के दूसरे फोन की तरह इसमें भी बड़ी बैटरी दी गई है। कंपनी ने इसे 4100 एमएएच बैटरी के साथ पेश किया है।

18. वाईफाई डायरेक्ट: फोन में डाटा व कनेक्टिविटी के लिए वाईफाई हॉटस्पॉट के साथ वाईफाई डायरेक्ट उपलब्ध है। जहां आप फोन को दूसरे वाईफाई डिवाइस जैसे प्रिंटर और टीवी आदि के साथ कनेक्ट कर सकते हैं।

19. स्क्रीन कास्ट: इसे आप स्क्रीन मिरर के नाम से भी जानते हैं। शाओमी रेडमी 4 में यह फीचर सपोर्ट है और आप क्रोमकास्ट जैसे डिवाइस की मदद से फोन कंटेंट का उपयोग टीवी पर कर सकते हैं।

20. न्वाइस कैंशलेशन: शाओमी रेडमी 4 में आपको न्वाइस कैंशलेशन फीचर मिलेगा। इसकी मदद से आप भीड़ और शोर—शराबे वाले इलाके में भी स्पष्ट रूप से बात कर सकते हैं।

भारतीय बाजार में शाओमी रेडमी 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। 3जीबी रैम और 32 जीबी मैमोरी वाले मॉडल के लिए आपको 8,999 रुपये चुकाने होंगे, जबकि 4जीबी रैम और 64जीबी मैमोरी वाला फोन 10,999 रुपये में उपलब्ध है। इस फोन को अमेजन इंडिया स्टोर और शाओमी इंडिया स्टोर से खरीदा जा सकता है। सेल के लिए प्री रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुके हैं जबकि 23 मई से इसकी बिक्री शुरू होगी।