शाओमी रेडमी 4 बनाम शाओमी रेडमी 4ए, जानें कौन है बेहतर च्वाइस

Join Us icon

शाओमी ने हाल में रेडमी सीरीज में दो मॉडल को लॉन्च किया है। कुछ दिन पहले रेडमी 4ए को लॉन्च किया गया था। वहीं अब कपंनी ने रेडमी 4 को उतारा है। शाओमी रेडमी 4ए की कीमत 5,999 रुपये है जबकि रेडमी 4 की शुरुआती कीमत 6,999 रुपये है। इन दोनों फोन के स्पेसिफिकेशन लगभग समान है और कीमत में भी ज्यादा अंतर नहीं है। ऐसे में मोबाइल उपभोक्ताओं के सवाल करना लाजमी है आखिर किस फोन को खरीदा जाए। तो चलिए हम आपके इस सवाल का उत्तर देते हैं। आगे हमनें हर सेग्मेंट में दोनों फोन को जांचा है और उसका निष्कर्ष आपके सामने है।

डिजाइन
शाओमी रेडमी रेडमी 4ए एक कॉम्पैक्ट फोन है और आपको अच्छा अहसास कराएगा। फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है लेकिन बैक पैनल प्लास्टिक पॉलिकार्बोनेट का है।
xiaomi-redmi-4
वहीं शाओमी रेडमी 4 की बॉडी फुल मैटल की बनी है जो सस्ते कीमत में भी आपको प्रीमियम क्वॉलिटी का अहसास कराएगा। फोन की बिल्ट क्वॉलिटी बहुत ही अच्छी है। ऐसे में कहा जा सकता है कि शाओमी रेडमी 4 कहीं ज्यादा बेहतर है।

जानें शाओमी रेडमी 4 की 20 बड़ी बातें क्यों खास है यह फोन

डिसप्ले
शाओमी रेडमी 4ए में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशसन एचडी ;1280ग720 पिक्सलद्ध। हालांकि कंपनी ने लेमिनेशन की जानकारी नहीं दी है।
xiaomi-redmi-4a
वहीं रेडमी 4 की बात करें तो इमसें भी आपको 5—इंच की एचडी डिसप्ले मिलेगा। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशन समान है लेकिन इसमें 2.5डी कर्व्ड ग्लास दिया गया है और इस कारण यह फोन कहीं ज्यादा बेहतर अहसास देता है।

मोटो जी5 बनाम माइक्रोमैक्स कैनवस 2, क्या चीनी फोन को टक्कर दे पाएगा यह भारतीय ब्रांड

प्रोसेसेर
शाओमी रेडमी 4ए को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 2जीबी रैम मैमोरी और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी दी गई है।
xiaomi-redmi-4-1
वहीं रेडमी 4 को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर पेश किया गया है। इस फोन में 1.4गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर है। सबसे कम कीमत का फोन 2जीबी रैम और 16जीबी की इंटरनल मैमोरी के साथ उपलब्ध है। दोनों फोन में मैमोरी कार्ड सपोर्ट है। ऐसे में आप साफ तौर पर कह सकते हैं कि शाओमी रेडमी 4 ज्यादा बेहतर है।

कैमरा
रेडमी 4ए में फोटोग्राफी के लिए ​13-मेगापिक्सल के रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है।
xiaomi-redmi-4-2
वहीं रेडमी 4 की बात करें तो इसमें भी समान मेगापिक्सल का कैमरा है। हालांकि रेडमी 4 में कंपनी ने नोट 4 वाला कैमरा सेंसर का उपयोग किया है। ऐसे में 4ए के मुकाबले आपको बेहतर पिक्चर क्वॉलिटी मिलेगी।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 4ए में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इसमें हाईब्रीड सिम स्लॉट दिया गया है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं।

रेडमी 4 की बात करें तो इस फोन में भी आपको दोहरा सिम सपोर्ट मिलेगा ही। वहीं 4जी वोएलटीई सपोर्ट भी है। हालांकि यहां आपको खास फीचर में आईआर ब्लास्टर मिलेगा। फोन को आप यूनिवर्सल रिमोट के रूप में उपयोग कर सकते हैं।

बैटरी
शाओमी रेडमी 4ए में जहां 3,120 एमएएच की बैटरी दी गई है। वहीं रेडमी 4 में आपको 4,100 एमएएच की बैटरी मिलेगी। बैटरी के मामले में रेडमी 4 बहुत आगे है।

बोनस
शाओमी रेडमी 4 में फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है जो कि आपको रेडमी 4ए में नहीं मिलेगा। वहीं फोन में डुअल प्रोफाइल है जहां आप एक साथ दो व्हाट्सऐप और दो गूगल प्ले स्टोर चला सकते हैं। म्यूजिक के मामले में भी आपको रेडमी 4 की बेहतर लगेगा।

निष्कर्ष
आप देखेंगे तो डिजाइन हो या फिर फीचर हर मामले में रेडमी 4ए के मुकाबले शाओमी रेडमी 4 ज्यादा बेहतर है। ऐसे में भले ही रेडमी 4 के लिए आपको 1,000 रुपये ज्यादा चुकाने पड़े लेकिन उस हिसाब से आपको फीचर भी मिल रहे हैं। यहां स्पष्ट रूप से शाओमी रेडमी 4 बेहतर कहा जाएगा।