
जैसा कि पहले ही हमने जानकारी दी थी कि 20 मार्च को शाओमी अपना नया डिवाइस रेडमी 4ए को भारत में लॉन्च कर सकता है और कंपनी ने आज इसका प्रदर्शन कर दिया है। यह शाओमी का भारत में लॉन्च अब तक का सबसे सस्ता एंडरॉयड फोन है। भारतीय बाजार में इस फोन की कीमत 5,999 रुपये है और यह 23 मार्च से सेल के लिए आॅनलाइन स्टोर अमेजन इंडिया और मी डॉट काम के साथ उपलब्ध होगा। हालांकि सस्ता होने के बावजूद यह फोन कई मामलों में खास है और अच्छे-अच्छे फोन की बराबरी करने का दम रखता है।
शाओमी रेडमी 4ए की बॉडी पॉलीकार्बोनेट प्लास्टिक की है लेकिन मैटल फिनिश में पेश किया गया है जिससे यह काफी आकर्षक लगता है। इमसें 5-इंच एचडी स्क्रीन दी गई है और फोन की स्क्रीन लेमिनेटेड है।
16-मेगापिक्सल फ्रंट कैमरे के साथ लॉन्च हुआ वीवो वाई66, जानें फीचर्स एवं स्पेसिफिकेशन
शाओमी रेडमी 4ए को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही 16जीबी इंटरनल मैमोरी के साथ 2जीबी रैम मैमोरी दी गई है। इसमें मैमोरी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।
माइक्रोमैक्स ने किया खुलासा, जल्द सामने आएगा डुअल कैमरे वाला स्मार्टफोन
फोटोग्राफी के लिए इस फोन में 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में वाईफाई, 3जी और ब्लूटूथ के अलावा 4जी सपोर्ट भी मिलेगा। हालांकि इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है। पावर बैकअप के लिए फोन में 3,120 एमएएच की बैटरी दी गई है।
















