
कुछ दिनों पहले ही यह खबर सामने आई थी कि भारतीय स्मार्टफोन निर्माता कंपनी माइक्रोमैक्स अपने पहले डुअल सेटअप कैमरे वाले स्मार्टफोन का कार्य कर रही है। अब तक जहां इस फोन को सिर्फ लीक्स के आधार पर ही माना जा रहा था वहीं अब स्वयं कंपनी ने माइक्रोमैक्स के आॅफिशियल ट्वीटर अकाउंट पर एक जीफ शेयर करते हुए कंपनी के इस नए प्रोजक्ट पर मुहर लगा दी है।
माइक्रोमैक्स ने ट्वीट करते हुए लिखा है, ‘ यह तो सिर्फ शुरूआत है.. गेट रेडी‘। ट्वीट की गई जीफ में दो कैमरा लैंस की छवि दिखाई गई है जिससे साफ हो जाता है कि कंपनी का यह फोन डुअल कैमरे से लैस होगा।
This. Is. Just. The. Beginning. Get ready. pic.twitter.com/ab4826wpFs
— Micromax India (@Micromax_Mobile) March 17, 2017
हालांकि इस जीफ के अलावा माइक्रोमैक्स ने फोन को लेकर कोई अन्य जानकारी नहीं दी है लेकिन अन्य लीक्स के अनुसार इस फोन में डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ 13-मेगापिक्सल व 5-मेगापिक्सल का रियर कैमरा दिया जा सकता है तथा फोन का फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल का हो सकता है।
बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पाडुकोण पेश करेगी ओपो का अगला सेल्फी सेंट्रिक स्मार्टफोन
यह फोन मैटल बॉडी से निर्मित हो सकता है तथा इसकी स्क्रीन 5.5-इंच की हो सकती है जो 2.5डी ग्लास से प्रोटेक्टिड होगी। यह फोन मीडियाटेक एमटी6750टी चिपसेट पर आधारित हो सकता है तथा फोन में 1.5गीगाहट्र्ज का आॅक्टाकोर प्रोसेसर देखने को मिल सकता है। इसके साथ ही माली टी860 जीपीयू हो सकता है।
5,000 एमएच बैटरी वाला नुबिया जेड17 हुआ लिस्ट
इसमें 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की इंटरनल मैमोरी दी जा सकती है तथा इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट, वाई-फाई, ब्लूटूथ व जीपीएस जैसी सुविधाएं मौजूद होंगी। उम्मीद है कि कंपनी द्वारा इस फोन को तकरीबन 15,000 रुपये की कीमत पर भारतीय बाजार में पेश किया जाएगा।


















