शाओमी रेडमी 4ए

https://static.hub.91mobiles.com/multisite/wp-content/uploads/sites/7/2017/06/Asus-Zenfone-pegasus-4a.jpg

शाओमी रेडमी 4ए प्राइस इन इंडिया
शाओमी रेडमी 4ए 2जीबी रैम, 16जीबी मैमोरी- 5,999 रुपये
शाओमी रेडमी 4ए 3जीबी रैम, 32जीबी मैमोरी- 6,999 रुपये

इस साल शाओमी ने रेडमी सीरीज में कई फोन लॉन्च किए हैं जिनमें सबसे सस्ता रेडमी 4ए है। कंपनी ने इस फोन को 5,999 रुपये में लॉन्च किया है। हालांकि कम कीमत के बावजूद यह स्पेशिफिकेशन में शानदार है और मोबाइल यूजर्स के बभी काफी लोकप्रिय भी हो रहा है। बाद में शाओमी ने इस फोन का एक दूसरा मॉडल भी लॉन्च किया जिसमें मैमोरी का फर्क था। शाओमी रेडमी 4ए को कंपनी ने इसी साल मार्च में पेश किया था। शाओमी रेडमी 4ए बिक्री के लिए शाओमी के इंडिया स्टोर के अलावा आॅनलाइन ईकॉमर्स साइट अमेजन इंडिया पर सेल के लिए उपलब्ध है इसके अलावा आॅफलाइन स्टोर से भी लिया जा सकता है। आॅफलाइन स्टार पर यह फोन 500 रुपये ज्यादा की कीमत पर उपलब्ध है।

डिजाइन
शाओमी रेडमी रेडमी 4ए एक कॉम्पैक्ट फोन है और आपको अच्छा अहसास कराएगा। फोन की बॉडी मैटल फ्रेम पर बनी है लेकिन बैक पैनल प्लास्टिक पॉलिकार्बोनेट का है। डिजाइन के मामले में इस रेंज में सबसे बेस्ट फोन में से एक कहा जा सकता है।

डिसप्ले
शाओमी रेडमी 4ए में 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। फोन का स्क्रीन रेजल्यूशसन एचडी (1280×720 पिक्सल)। हालांकि कंपनी ने लेमिनेशन की जानकारी नहीं दी है। जहां तक रेडमी 4 की बात है तो दोनों फोन में समान रेजल्यूशन का डिसप्ले है जबकि 4 में 2.5डी 2.5डी कर्व्ड ग्लास का उपयोग किया गया है।

हार्डवेयर
शाओमी रेडमी 4ए को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425 चिपसेट पर पेश किया गया है और इसमें 1.4गीगाहट्र्ज का क्वॉडकोर प्रोसेसर दिया गया है। इस रेंज में बहुत कम ही फोन इस प्रोसेसर के साथ उपलब्ध हैं। यह फोन दो मॉडल में उपलब्ध है। 2जीबी रैम के साथ 16जीबी की मैमोरी दी गई है जबकि 3जीबी रैम के साथ 32जीबी की मैमोरी है। फोन में माइक्रोएसडी कार्ड सपोर्ट है और आप 128जीबी तक के कार्ड का उपयोग कर सकते हैं।

कैमरा
रेडमी 4ए में फोटोग्राफी के लिए 13-मेगापिक्सल के रियर और 5-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। कैमरे के साथ आपको आॅटोफोकस सहित कुछ अन्य सेटिंग मिलेंगे। वीडियो रिकॉडिंग के लिए यह फोन 1080 पिक्सल सपोर्ट करता है जो कि बहुत अच्छी बात कही जाएगी।

कनेक्टिविटी
शाओमी रेडमी 4ए में दोहरा सिम सपोर्ट है और दोनो स्लॉट में आप 4जी वोएलटीई का उपयोग कर सकते हैं। हालांकि इसमें हाईब्रीड सिम स्लॉट दिया गया है जहां आप सिम या मैमोरी कार्ड में से किसी एक का ही उपयोग कर सकते हैं। फोन में आपको आईआर ब्लास्टर मिलेगा। जहां अपने डिवाइस का उपयोग रिमोट के रूप में कर सकते हैं लेकिन इसमें फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं है।

बैटरी
शाओमी रेडमी 4ए में 3,120 एमएएच की बैटरी दी गई है।

शाओमी रेडमी 4ए के सारे स्पेसिफिकेशन

मॉडल शाओमी रेडमी 4ए
डिसप्ले
स्क्रीन साइज़ (इंच) 5.0 इंच (12.7 सेंटीमीटर)
रेजल्यूशन एचडी (720 x 1,280 पिक्सल)
प्रोटेक्शन नहीं
स्क्रीन टाइप आईपीएस एलसीडी
टचस्क्रीन हां
हार्डवेयर
प्रोसेसर मॉडल क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 425
प्रोसेसर 1.4गीगाहट्र्ज  कोर्टेक्स ए53 क्वाडकोर
ग्राफिक्स प्रोसेसर एड्रीनो 308
मैमोरी
रैम 2जीबी/3जीबी
इंटरनल मैमेरी 16जीबी/32जीबी
एक्सपेंडेबल मैमोरी 128जीबी माइक्रोएसडी
कैमरा
रियर कैमरा 13-मेगापिक्सल
रियर फ्लैश हां
फ्रंट कैमरा 5-मेगापिक्सल
फ्रंट फ्लैश नहीं
वीडियो रिकॉर्डिंग 1,080 पिक्सल @ 30 फ्रेम
सॉफ्टवेयर
ऑपरेटिंग सिस्टम एंडरॉयड वी6.0.1 मार्शमेलो)
यूआई मीयूआई 8
पावर बैकअप
बैटरी क्षमता 3,120 एमएएच
रीमूवेबल बैटरी नहीं
बैटरी टाइप लिथियम आॅयन
डाटा कनेक्टिविटी
सिम साइज सिम1-नैनो, सिम2-नैनो
सिम 1 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
सिम 2 नेटवर्क सपोर्ट
4जी/वोएलटीई हां/ हां
3जी हां
2जी हां
वाई-फाई हां
जीपीएस हां
ब्लूटूथ हां
एनएफसी नहीं
यूएसबी ओटीजी हां
जायरोस्कोप हां
सेंसर
फिंगरप्रिंट सेंसर नहीं
इंफ्रारेड हां
प्रॉक्सिमिटी सेंसर हां
एक्सेलेरोमीटर हां
एंबियंट लाइट सेंसर हां
म्यूजिक
म्यूजिक प्लेयर हां
हेडफोन हां, 3.5एमएम ऑडियो जैक
एफएम हां
डायमेंशन 139.9 X 70.4 X 8.5एमएम
वज़न 139.9ग्राम
कलर गोल्ड, डार्क ग्रे