
कुछ दिन पहले ही खबर आई थी कि शाओमी जल्द ही भारत में अपना नया डिवाइस लॉन्च कर सकता है। इसके बाद कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से एक ट्विट भी किया था। हालांकि कंपनी ने नाम का खुलासा नहीं किया था लेकिन खबर है कि कंपनी शाओमी रेडमी 4 को लॉन्च कर सकती है। वहीं आज इस फोन के बारे में नई जानकारी सामने आई है।
प्राप्त सूचना के अनुसार शाओमी रेडमी 4 को 16 मई को भारत में लॉन्च किया जा सकता है। इंडिया टूडे द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार कंपनी 16 मई को कंपनी भारत में एक इवेंट का आयोजन करने वाली है और इसी दौरान रेडमी 4 को लॉन्च किया जा सकता है। खबर के अनुसार रेडमी 4 की कीमत भी अपने पुराने संस्करण रेडमी 3एस के बराबर ही हो सकती है। जानकारी के मुताबिक कंपनी इस फोन को 8,000 रुपये के बजट में लॉन्च कर सकती है।
12 हजार रुपये सस्ता हुआ एचटीसी यू प्ले, जानें कहां से खरीदें
हालांकि अब तक इस फोन के बारे में कई जानकारियां आ रही हैं। कुछ सूचनाओं की मानें तो शाओमी रेडमी 4 को क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 435 चिपसेट पर लॉन्च किया जा सकता है जबकि चीन में इस फोन को स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर लॉन्च किया गया है। यदि ऐसा होता है तो स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर लॉन्च होने वाला यह सबसे सस्ता फोन होगा।
8जीबी रैम और 23-एमपी कैमरे के साथ वेबसाइट पर लिस्ट हुआ वनप्लस 5
शाओमी रेडमी 4 को पिछले साल नवंबर में भारत में लॉन्च किया गया था। ऐसे में फोन के स्पेसिफिकेशन लगभग मालूम हैं। फोन की बॉडी मैटल की बनी है और इसमें 5-इंच की स्क्रीन दी गई है। इसका स्क्रीन रेजल्यूशन फुल एचडी है। क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625 चिपसेट पर आधारित इस फोन में 2.0गीगाहट्र्ज क्लॉक स्पीड वाला 64बिट्स का कोर्टेक्स ए53 आॅक्टाकोर प्रोसेसर दिया गया है। इसके साथ ही एड्रीनो 506 जीपीयू है जो आपको बेहतर ग्राफिक्स का भरोसा देता है।
शाओमी रेडमी 4 में आपको 3जीबी रैम और 32जीबी की मैमोरी देखने को मिलेगी। फोटोग्राफी की बात की जाए तो 13-मेगापिक्सल का मेन कैमरा और 5-मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा दिया गया है। तेजी से आॅटोफोकस के लिए इसे पीडीएएफ के तकनीक से लैस किया गया है। वहीं कनेक्टिविटी के लिए फोन में दोहरा सिम के साथ 4जी वोएलटीई सपोर्ट है। इसके साथ ही सिक्योरिटी के लिए फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिलेगा। पावर बैकअप के लिए फोन में 4,100 एमएएच की बड़ी बैटरी दी गई है। जहां तक फोन के कीमत की बात है तो इसे 8,999 रुपये के बजट में भारत में लॉन्च किया जा सकता है।




















